CBSE Class 10,12 Exams 2026: Essential Do's and Don'ts Every Student Must Follow, Strict Entry Rules List of Banned item CBSE Class 10, 12 Exams 2026: CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए 'क्या करें और क्या न करें' की लिस्ट जारी, जानें नए नियम, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Class 10, 12 Exams 2026: CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए 'क्या करें और क्या न करें' की लिस्ट जारी, जानें नए नियम

CBSE Class 10, 12 Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं। CBSE ने छात्रों के लिए विशेष क्या करें और क्या न करें की एक लिस्ट जारी की है।

Sun, 15 Feb 2026 01:41 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Class 10, 12 Exams 2026: CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए 'क्या करें और क्या न करें' की लिस्ट जारी, जानें नए नियम

CBSE Class 10, 12 Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों के बीच हलचल तेज हो गई है। परीक्षा को सुरक्षित, अनुशासित और स्ट्रेस फ्री बनाने के लिए CBSE ने छात्रों के लिए विशेष क्या करें और क्या न करें की एक लिस्ट जारी की है। बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को जानकारी के अभाव में परीक्षा से हाथ न धोना पड़े।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश के नियम

CBSE ने समय के पाबंद रहने पर सबसे अधिक जोर दिया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं-

समय का पालन: परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, लेकिन छात्रों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचना अनिवार्य है। 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने सलाह दी है कि ट्रैफिक और दूरी को देखते हुए छात्र कम से कम 9:00 या 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंच जाएं।

एडमिट कार्ड की अनिवार्यता: बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में घुसने नहीं दिया जाएगा। छात्र यह सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर उनके माता-पिता और स्कूल के प्रिंसिपल के सिग्नेचर हों। एडमिट कार्ड को लैमिनेट न करें, क्योंकि इस पर परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर के सिग्नेचर होने जरूरी हैं।

क्या साथ लेकर जाएं और क्या नहीं? (जरूरी सामान)

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा हॉल के अंदर क्या ले जाना वैलिड है और क्या वर्जित:

अनुमत वस्तुएं: छात्र ट्रांसपेरेंट पाउच में नीला या काला पेन, पेंसिल, रबर, कटर और स्केल ले जा सकते हैं। पानी पीने के लिए भी केवल ट्रांसपेरेंट बोतल की अनुमति होगी। नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य है, जबकि प्राइवेट परीक्षार्थी साधारण कपड़े पहन सकते हैं।

प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, लॉग टेबल और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह वर्जित हैं। इसके अलावा, कागज के टुकड़े, लिखित सामग्री या किताबें ले जाना 'अनुचित साधन' (UFM) माना जाएगा, जिसके लिए कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

परीक्षा हॉल के अंदर के नियम

एक बार जब आप अपनी सीट पर बैठ जाते हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

चेकिंग: अपनी सीट पर बैठने से पहले आस-पास अच्छी तरह जांच लें कि वहां कोई कागज या चिट तो नहीं गिरी है। यदि कुछ मिले, तो तुरंत इनविजिलेटर को सूचित करें।

कॉपी की जांच: आंसर-शीट मिलने पर देखें कि उसके सभी पन्ने सही सलामत हैं या नहीं। फटी हुई कॉपी तुरंत बदलवा लें।

डिटेल्स भरना: अपनी ओएमआर (OMR) शीट या कॉपी पर अपना रोल नंबर, विषय कोड और अन्य डिटेल्स बहुत सावधानी से भरें। इसमें गलती होने पर आपकी कॉपी की जांच रुक सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोर्ड परीक्षा 2026: बदल गया सब कुछ! 5 बड़े बदलावों के साथ हाई-टेक हुआ CBSE
ये भी पढ़ें:बोर्ड एग्जाम 2026: NCERT रटने की नहीं समझने की है जरूरत, जानें टॉपर्स का सीक्रेट
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं की 1 करोड़ कॉपियां ऑनस्क्रीन होंगी चेक, जोनें 7 चरण प्रक्रिया

अनुचित साधनों से बचें (UFM)

CBSE ने चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल करना या दूसरे छात्र से बात करना आपको भारी पड़ सकता है। यदि कोई छात्र नकल करते हुए या वर्जित सामान के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे न केवल उस परीक्षा से निकाला जा सकता है, बल्कि भविष्य की परीक्षाओं के लिए भी प्रतिबंधित (Debar) किया जा सकता है।

परीक्षा के दौरान अनुशासन

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा हॉल में शांति बनाए रखें। किसी भी सवाल या समस्या के लिए चुपचाप हाथ उठाकर इनविजिलेटर को बुलाएं। परीक्षा खत्म होने से पहले या बिना अनुमति के अपनी सीट न छोड़ें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।