CBSE 12th Results 2026: 85.20% Pass; Over 17,000 Students Score Above 95% CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी; 85.20% पास, 17 हजार से अधिक को मिले 95% से ज्यादा अंक, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी; 85.20% पास, 17 हजार से अधिक को मिले 95% से ज्यादा अंक

results.cbse.nic.in, CBSE Board Class 12 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Wed, 13 May 2026 02:18 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी; 85.20% पास, 17 हजार से अधिक को मिले 95% से ज्यादा अंक

cbseresults.nic.in 2026 Class 12 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना CBSE Board 12th Result 2026 Direct Link आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.20% रहा है। आप अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates

17,113 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए

इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें करीब 18.59 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 94,028 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 17,113 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, यहां Roll Number से करें चेक

त्रिवेंद्रम रीजन ने मारी बाजी

देश में त्रिवेंद्रम रीजन का सीबीएसई 12वीं रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। त्रिवेंद्रम रीजन 95.62% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद चेन्नई (93.84%) और बेंगलुरु (93.19%) का स्थान है। केंद्रीय विद्यालयों (KV) का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा जहां 98.55% छात्र पास हुए, इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के 98.47% छात्र पास हुए हैं।

डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल मार्कशीट कैसे पाएं

आजकल डिजिटल इंडिया के दौर में आपको अपनी हार्ड कॉपी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप डिजिलॉकर के जरिए अपनी असली डिजिटल मार्कशीट तुरंत पा सकते हैं:

1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।

2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।

4. वहां आपको 'Central Board of Secondary Education (CBSE)' का विकल्प चुनना होगा।

5. इसके बाद 'Class 12 Marksheet 2026' पर क्लिक करें।

6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।

7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।