CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, यहां Roll Number से करें चेक
CBSE Class 12 Result 2026, Direct Link cbse.gov.in: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है।

CBSE Class 12 Result 2026, Direct Link cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। CBSE 12th Result 2026 Linkसीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (Umang) ऐप पर भी रिजल्ट के लिंक एक्टिव कर दिए हैं। छात्र अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
Umang App
बेटियों ने फिर मारी बाजी
इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें करीब 18.59 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 94,028 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 17,113 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
जिलॉकर और उमंग ऐप का उपयोग
वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र वैकल्पिक तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:
डिजिलॉकर: छात्र अपने स्कूल द्वारा जारी 6-अंकों के सुरक्षा पिन (Security PIN) का उपयोग करके अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट सीधे एक्सेस कर सकते हैं।
उमंग ऐप: ऐप पर 'CBSE' सर्च करें और अपना डिटेल्स भरकर रिजल्ट देखें।
असंतुष्ट छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा
जो छात्र किसी एक विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और सुधार चाहते हैं, वे भी बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के तहत पुनर्मूल्यांकन या सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।




साइन इन