ये हैं CBSE Result चेक करने के 5 सबसे आसान तरीके, बिना वेबसाइट खुले भी मिनटों में दिखेंगे 10वीं-12वीं के मार्क्स CBSE Result 2026 here are 5 easiest ways Check Your Marks Instantly see your 10th and 12th marks in minutes, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

ये हैं CBSE Result चेक करने के 5 सबसे आसान तरीके, बिना वेबसाइट खुले भी मिनटों में दिखेंगे 10वीं-12वीं के मार्क्स

CBSE Result 2026 जल्द जारी होने वाला है। अगर वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाए तो DigiLocker, SMS, UMANG ऐप और IVRS जैसे आसान तरीकों से तुरंत रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Wed, 15 April 2026 07:57 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
ये हैं CBSE Result चेक करने के 5 सबसे आसान तरीके, बिना वेबसाइट खुले भी मिनटों में दिखेंगे 10वीं-12वीं के मार्क्स

CBSE Result 2026: CBSE बोर्ड का 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल या मई की शुरुआत में जारी हो सकता है। रिजल्ट आते ही सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक, जिसकी वजह से साइट के स्लो या क्रैश होने की समस्या सामने आती है। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिससे छात्रों को सिर्फ एक ही वेबसाइट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। इन तरीकों से आसानी से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

DigiLocker, SMS, UMANG ऐप और IVRS जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद से छात्र कहीं भी और कभी भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि DigiLocker पर मिलने वाली डिजिटल मार्कशीट भी पूरी तरह वैध मानी जाती है और इसका इस्तेमाल आगे एडमिशन या डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जा सकता है। अगर आप भी CBSE रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। आइये जानते हैं रिजल्ट देखने के सभी तरीके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 28 दिन नहीं, पूरे 30 दिन चलेंगे Airtel के ये 12 प्लान्स; बचेंगे पैसे भी

तरीका 1: ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट

Step 1: सबसे पहले रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Step 2: छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Step 3: लेकिन रिजल्ट के दिन वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है, इसलिए दूसरे विकल्प जानना जरूरी है।

तरीका 2: UMANG ऐप से रिजल्ट

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें।

Step 2: ऐप ओपन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए लॉगिन करें। अगर पहले से अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट बनाना होगा।

Step 3: ऐप के होमपेज पर सर्च बॉक्स में CBSE लिखें। आपको “CBSE Results” या “Education” सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Step 4: अब आपको अपनी जानकारी भरनी होगी जैसे: रोल नंबर, स्कूल नंबर

एडमिट कार्ड आईडी सही जानकारी डालने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।

Step 5: जैसे ही आप डिटेल्स सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप इसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

तरीका 3: DigiLocker से तुरंत मार्कशीट डाउनलोड

Step 1: DigiLocker सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका माना जाता है।

Step 2: यहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं, जो पूरी तरह वैध होते हैं।

Step 3: इसके लिए पहले से अकाउंट बनाना जरूरी है ताकि रिजल्ट के समय कोई परेशानी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹8999 में खरीदें 50MP कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और स्टाइलिश लुक वाला 5G फोन

तरीका 4: SMS से चेक करें रिजल्ट

Step 1: अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी आप SMS के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।

Step 2: इसके लिए एक खास फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है और कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाता है।

तरीका 5: IVRS कॉल से जानें रिजल्ट

Step 1: IVRS यानी फोन कॉल के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट जान सकते हैं।

Step 2: आपको एक नंबर पर कॉल करना होता है और अपनी डिटेल्स डालकर रिजल्ट सुन सकते हैं। यह तरीका उन छात्रों के लिए अच्छा है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IRCTC का नया फीचर: पेमेंट अटक जाए तो भी मिलेगा कन्फर्म सीट बुक करने का मौका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।