कैंपस प्लेसमेंट में चार छात्रों को 6.5 लाख पैकेज
Mathura News - बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने गर्व का अनुभव किया जब रियल्टी असिस्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान चार छात्रों का चयन किया। सभी छात्रों को 6.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज दिया गया। यह छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता का प्रमाण है।

मथुरा। बीएसए कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (बीएसएसीईटी) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के लिए गर्व का क्षण रहा, जब टेक्नोलॉजी आधारित रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी रियल्टी असिस्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान चार छात्रों का चयन किया। चयनित छात्रों में बीटेक अंतिम वर्ष के ईसीई ब्रांच के प्रियांश माहेश्वरी, सीएस ब्रांच की छात्रा साक्षी सारस्वत, विशाल शर्मा और प्रशांत पाल शामिल हैं। सभी को 6.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गा पूजा (सीएसई), रंजीत सिंह (ईसीई) एवं टीएनपी विभागाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इसे छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता का प्रमाण बताया।
चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि छात्र भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। वाइस चेयरमैन इं. नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. श्याम सुन्दर अग्रवाल, डीन अकादमिक प्रो. (डा.) लोकेन्द्र कुमार शर्मा एवं रजिस्ट्रार आशुतोष दुबे ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन