Btech JAC Delhi Counselling: दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी; JEE Main स्कोर से होगा एडमिशन
JAC Delhi 2026 Counselling: जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

JAC Delhi 2026 Counselling: दिल्ली के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग (BTech) और आर्किटेक्चर (BArch) कोर्स में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आगामी 28 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होने जा रही है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन 5 बड़े संस्थानों में मिलेगा दाखिला
ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली काउंसलिंग के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD) द्वारा स्थापित पांच टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में बी.टेक एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाती है:
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT)
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन (IGDTUW - केवल छात्राओं के लिए)
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT-Delhi)
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU)
85% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए रिजर्व
दाखिले के कड़े नियमों के अनुसार, इन संस्थानों में कुल उपलब्ध सीटों का 85 प्रतिशत (85%) भाग उन छात्रों के लिए आरक्षित है, जिन्होंने अपनी कक्षा 12वीं की परीक्षा दिल्ली क्षेत्र के किसी स्कूल से पास की है। शेष 15 प्रतिशत (15%) सीटें दिल्ली से बाहर के योग्य उम्मीदवारों के लिए खुली रहेंगी।
जेईई मेन स्कोर से होगा बीटेक कोर्स में दाखिला
बीटेक कोर्स में एडमिशन पूरी तरह से जेईई मेन 2026 (JEE Main Score) की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर होगा, जबकि एनएसयूटी और आईजीडीटीयूडब्ल्यू में बीआर्क (BArch) के लिए जेईई मेन पेपर-II की रैंक को आधार बनाया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
रजिस्ट्रेशन शुल्क और समय-सीमा
काउंसलिंग के राउंड-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और फीस भुगतान की अंतिम समय-सीमा 9 जून 2026 (रात 11:30 बजे तक) तय की गई है। सभी आवेदकों को 1,500 रुपये का शुल्क देना होगा। यह भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा।
काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप्स
चरण 1: सबसे पहले जैक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर एक्टिव लिंक "JAC Delhi 2026 Counselling Registration" पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने जेईई मेन (JEE Main 2026) के क्रेडेंशियल्स दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
चरण 4: आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से भरें।
चरण 5: अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों और इंजीनियरिंग ब्रांचों के च्वॉइस प्रिफरेंस दर्ज करें।
चरण 6: 1,500 रुपये के आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।




साइन इन