bihar board matric result 2026 araria Laborer Son Sumit Kumar Yadav Secures State Rank 6 with 97% Marks Bihar board 10th Topper 2026: मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटे ने बिहार बोर्ड 10वीं में रैंक लाकर किया नाम रोशन, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar board 10th Topper 2026: मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटे ने बिहार बोर्ड 10वीं में रैंक लाकर किया नाम रोशन

BSEB Bihar Board Matric Result Toppers 2026: बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में पलासी प्रखंड के जहानपुर बकैनिया निवासी सुमित कुमार यादव ने कमाल कर दिया। 97 प्रतिशत के साथ 485 अंक अर्जित कर बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया है।

Sun, 29 March 2026 04:36 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar board 10th Topper 2026: मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटे ने बिहार बोर्ड 10वीं में रैंक लाकर किया नाम रोशन

Bihar Board Matric Result Toppers 2026: रविवार को घोषित बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में पलासी प्रखंड के जहानपुर बकैनिया निवासी सुमित कुमार यादव ने कमाल कर दिया। 97 प्रतिशत के साथ 485 अंक अर्जित कर न केवल बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया बल्कि इस मजदूर के बेटे ने दिखा दिया कि ईमानदारी पूर्वक की कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। जी हां, सुमित के पिता कृष्ण कुमार यादव मजदूर हैं जबकि मां किरण देवी गृहिणी।

पिता पंजाब में मजदूर

छोटा भाई सत्यम कुमार गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र है। पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। सुमित ने यह उपलब्धि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार से हासिल की है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुमित की मां किरण देवी ने बताया कि उनका लाड़ला शुरू से ही मेधावी रहा है। जो ठान लेता था उसे पूरा करके ही दम लेता था। उनके बेटे ने कठिन परिस्थित में कड़ी परिश्रम और समर्पण से यह सफलता प्राप्त की है। परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही स्कूल के साथ-साथ गांव में खुशी का माहौल है।

रोज 10-12 घंटे की पढ़ाई

सुमित कुमार ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि वे प्रतिदिन 10-12 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका सपना सिविल सेवा में जाने की है। वह आईएएस बनकर कर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने यह सफलता अपने दादा स्व. बटेश्वर यादव को समर्पित किया है। मजदूर के बेटे सुमित की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 82 फीसदी पास, यहां करें चेक
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से मार्कशीट करें चेक
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

धैर्यपूर्वक दिए जवाब

सुमित ने उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद एवं स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। बताया कि 26 मार्च को बिहार बोर्ड पटना ने उन्हें बुलाया था। वहां उनस एक-एक विषय में 7-8 प्रश्न पूछे गये थे। हरेक प्रश्नों का उत्तर उसने धैर्यपूर्वक से दिया। इधर सुमित के इस उपलब्धि से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार में भी जश्न का माहौल है। प्रधानाध्यापक विपीन कुमार, संकुल समन्वयक विकास कुमार विश्वास, शिक्षक संजीव कुमार विश्वास ने बताया कि आज हमलोगों का मेहनत सार्थक होता दिख रहा है। शिक्षकों को भी ऊर्जा मिली है।

81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए

इस वर्ष 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में सिमुलतुला आवासीय विद्यालय के कई स्‍टूडेंट शामिल हैं। टॉप 10 की लिस्ट में 139 स्टूडेट्स हैं। कुल 15 लाख 10 हजार 928 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12 लाख 35 हजार 743 पास हुए हैं। इसमें छात्रों की संख्‍या 6 लाख 34 हजार 353 है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।