Bihar Board 10th Result 2026 OUT , Live Updates : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 biharboardonline.bihar.gov.in , result.biharboardonline.org या matricbiharboard.com पर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी रोल कोड और रोल नंबर डालकर बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 (BSEB 10th Result 2026) चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। पिछले साल भी 29 मार्च को परिणाम जारी हुआ था। मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 मार्च से शुरू हुआ था और 13 मार्च तक चला था। मैट्रिक परिणाम बिहार बोर्ड की उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी परिणाम चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कितने बच्चे पास हुए ( Bihar Board 10th Result 2026 OUT )
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link
जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:
1. biharboardonline.bihar.gov.in
2. results.biharboardonline.com
3. secondary.biharboardonline.com
4. result.biharboardonline.org
5. matricbiharboard.com
कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
स्टेप 4 - 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5 - भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
Bihar Board 10th Result 2026 kaise check karein: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्टेप बाय स्टेप कैसे चेक करें
Bihar Board 10th toppers list 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर लिस्ट , टॉप 10 में 139 विद्यार्थी शामिल , देखें टॉप 5 की लिस्ट
| रैंक | नाम | स्कूल का नाम | अंक | प्रतिशत |
| 1 | पुष्पांजलि कुमारी | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई | 492 | 98.4% |
| 1 | सबरीन परवीन | उच्च माध्यमिक विद्यालय छौराही, वैशाली | 492 | 98.4% |
| 2 | नाहिद सुल्ताना | आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय | 489 | 97.8% |
| 3 | अनुपा कुमारी | उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना, बक्सर | 488 | 97.6% |
| 3 | ओम कुमार | बी एस एस हाई स्कूल रजवाड़ा, बेगूसराय | 488 | 97.6% |
| 4 | ज्योति कुमारी | जे पी एन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर | 487 | 97.4% |
| 4 | अनुभव कुमार | मदिता विद्यार्थी एच/एस भारतशिला, बांका | 487 | 97.4% |
| 4 | अंश राज | उत्क्रमित एम एस बैरिया गौरियार रुपौली, पूर्णिया | 487 | 97.4% |
| 5 | प्रेरणा कुमारी | आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय | 486 | 97.2% |
| 5 | नसरीन परवीन | आर डी एम हाई स्कूल गड़हनी भोजपुर | 486 | 97.2% |
| 5 | अवनीश कुमार | बी पी हाई स्कूल बेगूसराय | 486 | 97.2% |
| 5 | विकास कुमार गुप्ता | एस एस 108 हाई स्कूल हट्टा, कैमूर | 486 | 97.2% |
| 5 | रूपेश कुमार | उच्च माध्यमिक स्कूल सुहाथ, सहरसा | 486 | 97.2% |
30 Mar 2026, 08:32:00 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: पटना जिले में टॉप तीन में सामान्य विद्यालयों का रहा बेहतर प्रदर्शन
Bihar Board 10th Result 2026 live: पटना जिले की मेधा सूची में शीर्ष तीन में कुल छह छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। इनमें दो छात्राएं और चार छात्र शामिल हैं, जिनमें अधिकतर सामान्य विद्यालयों से हैं। शास्त्री नगर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का परिणाम भी इसकी ख्याति और अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। 480 (96%) अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र सूरज कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर (अथमलगोला) के विद्यार्थी हैं। वहीं 479 (95.8%) अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल करने वाली शिवानी, शास्त्री नगर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। इसके अलावा समान अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाने वालों में आशीष आनंद (गवर्नमेंट हाई स्कूल, गुलजारबाग), प्रीतम कुमार (उच्च माध्यमिक विद्यालय भैसवां, मसौढ़ी) और आनंद कुमार (गवर्नमेंट 10+2 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुनपुन) के छात्र शामिल हैं।
30 Mar 2026, 08:31:44 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: पटना के नामी स्कूल रिजल्ट देने में पिछड़े
इंटरमीडिएट परिणाम में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले पटना जिले के नामी-गिरामी स्कूल मैट्रिक परीक्षा में भी अपनी ख्याति के अनुरूप परिणाम नहीं दे सके। दरअसल शीर्ष सूची में ये प्रतिष्ठित स्कूल मेधा सूची से गायब रहे।
जिले के इन स्कूलों से पढ़कर कभी छात्र राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, बड़े उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी से लेकर डॉक्टर-इंजीनियर तक बने हैं लेकिन इस बार इन विद्यालयों का एक भी छात्र-छात्रा अपने परिणाम से उत्साहित नहीं कर सका। जिले के राजकीय और राजकीयकृत विद्यालयों के परिणामों ने भी निराश किया। यहां का एक भी विद्यार्थी टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाया। बेटियों की शिक्षा के लिए स्थापित कमला नेहरू विद्यालय से इस बार शीर्ष दस में एक भी नाम शामिल नहीं है। सूबे के पहले अंग्रेजी माध्यम स्कूल पटना कॉलेजिएट का परिणाम हो या टीके घोष अकादमी (जिस विद्यालय ने देश को प्रथम राष्ट्रपति दिया), इन संस्थानों के विद्यार्थी भी इस बार मेधा सूची में नदारद रहे। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि राज्य मुख्यालय के छात्र-छात्राओं का औसत प्रदर्शन भी छोटे शहरों के विद्यार्थियों की तुलना में कमजोर रहा। हालांकि गांधी मैदान स्थित एक कैथोलिक स्कूल (जो बिहार बोर्ड से संबद्ध है) की छात्रा सुहानी सोनम ने राज्य में दसवां स्थान हासिल कर टॉप 10 में जगह बनाते हुए पटना जिले का प्रतिनिधित्व किया।
30 Mar 2026, 07:42:38 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: वैज्ञानिक बनना चाहती है स्टेट टॉपर पुष्पांजलि
Bihar Board 10th Result 2026 live: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली होनहार पुष्पांजलि कुमारी ने अपनी मेधा की दमक से न सिर्फ सिमुलतला आवासीय विद्यालय का मान पुन: प्रतिष्ठित किया, बल्कि अपने माता-पिता और गांव-जिला का नाम भी रोशन किया। जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि ने मैट्रिक की परीक्षा में 492 अंक (98.4%) हासिल कर बिहार में पहले स्थान पर रहीं। बांका के रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत के गोपालपुर निवासी पुष्पांजलि की सफलता पर पूरा क्षेत्र गदगद है। रविवार दोपहर जैसे ही रिजल्ट की जानकारी मिली, उसे बधाई देने के लिए घर पर लोग जुटने लगे। पुष्पांजलि के पिता लालमोहन शर्मा रजौन प्रखंड के ही मध्य विद्यालय भगवानपुर में शिक्षक हैं, जबकि माता सिंधु देवी कुशल गृहिणी हैं।
30 Mar 2026, 06:59:39 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: औरंगाबाद और बेगूसराय से सबसे अधिक निकले मेधावी
मैट्रिक परीक्षा 2026 में छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों का परिणाम बेहतर रहा। टॉप 10 में 35 जिलों के छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। इनमें सबसे अधिक विद्यार्थी औरंगाबाद और बेगूसराय जिले से हैं। इन दोनों जिलों से क्रमश : 14 और 13 छात्र- छात्राएं टॉप 10 में शामिल हुए हैं। पटना जिले से एक मात्र छात्रा ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। संत जेवियर्स हाई स्कूल की छात्रा सुहानी सोनम ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) अंक लाकर दसवां रैंक हासिल करते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।
इसी विद्यालय से इंटर वाणिज्य संकाय की राज्य टॉपर निकली थी। समस्तीपुर, शेखपुरा जिले का भी प्रदर्शन मजबूत रहा। मजबूत प्रदर्शन किया है। कई जिलों से छह-सात टॉपर तो कुछ जिलों से एक-दो टॉपर टॉप 10 की सूची में शामिल हैं। जो स्पष्ट करता है कि पूरे कुछ जिलों को छोड़ कर लगभग सभी जिले ने मैट्रिक परीक्षा में प्रतिनिधित्व किया है।
यहां पांच से अधिक टॉप 10 में शामिल
औरंगाबाद 14
बेगूसराय 13
समस्तीपुर 09
शेखपुरा 09
भोजपुर 07
बक्सर 07
बांका 06
नवादा 06
गया 06
रोहतास 06
30 Mar 2026, 06:56:27 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: सभी टॉपरों को मेधा दिवस पर दिसंबर में सम्मानित किया जाएगा
Bihar Board 10th Result 2026 live: सभी टॉपरों को मेधा दिवस पर दिसंबर में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि में दोगुनी वृद्धि मैट्रिक 2025 से ही की गई थी। मैट्रिक 2025 के टॉपरों को 2024 की तुलना में दोगुनी पुरस्कार राशि दी गई थी। टॉपर विद्यार्थियों को दिये जाने वाले ‘बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति की राशि के तहत माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में प्रथम 10 रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह 2000 रुपये दिये जाएंगे। इन परीक्षार्थियों को राज्य सरकार या केन्द्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित अध्ययन करने पर 11वीं और 12वीं में यानी दो वर्ष तक प्रतिमाह 2 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी या तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत रहने पर उक्त कोर्स की समाप्ति तक प्रति माह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
30 Mar 2026, 06:55:56 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: टॉपरों को दो लाख और लैपटॉप मिलेगा
Bihar Board 10th Result 2026 live: मैट्रिक टॉपरों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले टॉपर को दो लाख रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को 1.5 लाख रुपये दिये जाएंगे। तीसरा स्थान पाने वाले को एक लाख रुपये दिये जाएंगे। चौथा से दसवां स्थान पाने वाले टॉपरों को 20-20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं टॉपरों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
30 Mar 2026, 06:54:07 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: टॉप 10 में 139 छात्र पहली बार शामिल हुए
Bihar Board 10th Result 2026 live: वहीं बोर्ड के इतिहास में पहली बार टॉप 10 में इतने अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बार कुल 139 छात्र टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। इससे पहले वर्ष 2025 में टॉप 10 में 123 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 101 थी।
30 Mar 2026, 06:25:27 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: बिहार बोर्ड मैट्रिक में पहली बार टॉपर को मिले 492 अंक
Bihar Board 10th Result 2026 live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के इतिहास में पहली बार टॉपर को 492 अंक (98.4 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। इससे पहले इतना अधिक अंक किसी ने हासिल नहीं किया था। परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौराही (वैशाली) की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो पिछले वर्ष के टॉपर से तीन अंक अधिक है। वर्ष 2025 में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा को 489 अंक (97.80 प्रतिशत) प्राप्त हुए थे। वहीं वर्ष 2024 में शिवंकर कुमार को भी 489 अंक (97.80 प्रतिशत) मिले थे।
30 Mar 2026, 05:41:57 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: सिमुलतला का परिणाम सिमटा, टॉप 10 में सिर्फ तीन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध सिमुलतला आवासीय विद्यालय का परिणाम अब सिमट गया है। इस बार की मैट्रिक परीक्षा में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के परीक्षार्थियों का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में निराशाजनक रहा।
भले ही इस विद्यालय से पुष्पांजलि कुमारी ने राज्य टॉपर बन अपना दबदबा बनाया। लेकिन गत वर्षों की तुलना में टॉप टेन में जितने विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई उसके अनुसार विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन कमजोर हुआ है।
पिछले एक दशक में सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा इस बार : वार्षिक परिणामों के विश्लेषण में वर्ष 2026 का प्रदर्शन पिछले एक दशक में सबसे कमजोर रहा है। विगत वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि जहां 2015 में 31 में से 30, 2016 में 42 में से 42 टॉपर इसी विद्यालय के थे। 2026 की मैट्रिक परीक्षा में 139 परीक्षार्थियों में मात्र 3 छात्र- छात्राएं इस विद्यालय के हैं।
वर्षवार सिमुलतला विद्यालय का परिणाम
वर्ष कुल टॉपर सिमुलतला के टॉपर
2015 31 30
2016 42 42
2017 22 12
2018 24 17
2019 18 16
2020 41 03
वर्ष कुल टॉपर सिमुलतला के टॉपर
2021 81 13
2022 47 05
2023 90 10
2024 51 06
2025 123 10
2026 139 03
30 Mar 2026, 05:39:34 AM IST
Bihar Board 10th Result 2026 live: छात्राओं की तुलना में छात्रों का पास प्रतिशत अधिक
Bihar Board 10th Result 2026 live: छात्राओं की तुलना में छात्रों का पास प्रतिशत अधिक है। परीक्षा में 7,26,057 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 6,01,390 सफल हुए। छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 82.85% है। वहीं परीक्षा में 7,84,871 छात्राएं शामिल हुईं। इनमें 6,34,353 छात्राएं सफल हुई हैं। उत्तीर्णता का प्रतिशत 80.85% रहा। हालांकि, पहला स्थान पाने वाली दोनों छात्राएं हैं। इस बीच, बिहार बोर्ड के अनुसार मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से सात अप्रैल तक लिये जाएंगे
30 Mar 2026, 05:38:17 AM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: सर्वाधिक 32 परीक्षार्थियों ने नौवीं रैंक हासिल की
BSEB 10th Result 2026 Live: सर्वाधिक 32 परीक्षार्थियों ने नौवीं रैंक हासिल की है। पिछली बार 123 परीक्षार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत 0.32% कम रहा। 2025 में 82.11% परीक्षार्थी सफल हुए थे तो इस बार 81.79%। राज्य में पहला स्थान पाने वाली पुष्पांजलि कुमारी और साबरीन प्रवीण को 492 (98.4%) अंक मिला है। वहीं राजकीयकृत हाई स्कूल बनवारीपुर बेगूसराय की छात्रा नाहिद सुल्ताना ने 489 (97.8%) अंक लाकर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 488 (97.6%) अंक लाकर बीएसएस हाई स्कूल रजवारा बेगूसराय के ओम कुमार और उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना बक्सर की छात्रा अनुपा कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
30 Mar 2026, 05:37:35 AM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: मैट्रिक में छोटे शहरों के बच्चों का परचम
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर दिया। इसमें गांवों और छोेटे शहरों के बच्चों ने परचम लहराया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय छौराही, वैशाली की छात्रा साबरीन 492 अंक (98.4%) लाकर संयुक्त रूप से बिहार टॉपर बनीं। सेंट जेवियर हाई स्कूल पटना की सुहानी सोनम ने दसवां स्थान हासिल किया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षाफल घोषित किया। परिणाम के मुताबिक 81.79% परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। 15 लाख 10 हजार 928 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 12 लाख 35 हजार 743 उत्तीर्ण हुए। इस बार टॉप 10 में पिछले साल की तुलना में अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। टॉप 10 में 139 परीक्षार्थी आए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 57 जबकि 82 छात्र हैं।
29 Mar 2026, 10:30:33 PM IST
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 1 अप्रैल से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया
बिहार बोर्ड ने ऐसे छात्रों के लिए 'लाइफलाइन' जारी कर दी है। बोर्ड ने घोषणा की है कि मैट्रिक की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपनी छोटी सी चूक को सुधारकर इसी साल आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट किया है कि छात्र इस विशेष अवसर का लाभ उठाने के लिए 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय सीमा बेहद कम है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
.कौन दे सकता है यह परीक्षा?
वे छात्र जो मैट्रिक की मुख्य परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल हो गए हैं, वे बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। या फिर वे छात्र जिन्होंने परीक्षा फॉर्म तो भरा था, लेकिन किसी वैलिड कारण या स्कूल की लापरवाही से मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वे 'विशेष परीक्षा' श्रेणी में शामिल होकर अपना साल बचा सकते हैं।
29 Mar 2026, 10:02:35 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: मोबाइल ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब मोबाइल ऐप के जरिए भी देखा जा सकता है। जिन छात्रों को वेबसाइट पर दिक्कत आ रही है, वे UMANG ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले ऐप खोलकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद बिहार बोर्ड 10वीं का ऑप्शन चुनें। फिर अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल भरनी होगी। जानकारी डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो होने पर आप ऐसे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
29 Mar 2026, 08:57:35 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र, आगे का रास्ता कैसे तय करें
BSEB 10th Result 2026 Live रिजल्ट देखने के बाद सबसे पहला काम मार्कशीट को लेकर होता है। छात्र पहले ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करेंगे, फिर अपने स्कूल से असली मार्कशीट लेनी होगी। यही आगे काम आएगी।
मार्कशीट हाथ में आने के बाद अगला फैसला लेना होगा कि 11वीं में कौन सा स्ट्रीम लेना है। साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स- यह चुनाव नंबर और अपनी पसंद के हिसाब से करना होगा। कई स्कूलों में कटऑफ भी रहती है, इसलिए नंबर का ध्यान रखना जरूरी है।
जो छात्र आगे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं या किसी दूसरे स्कूल में जाना चाहते हैं, उन्हें भी मार्कशीट की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में डॉक्यूमेंट सही रखना जरूरी है।
अगर किसी को अपने नंबर ठीक नहीं लगते, तो वह स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है।
29 Mar 2026, 08:34:47 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: मार्कशीट डाउनलोड करने में दिक्कत, वेबसाइट नहीं चलने से छात्रों को इंतजार
BSEB 10th Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद मार्कशीट ऑनलाइन ही दी जाती है, लेकिन इस बार कई छात्रों को इसे डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है। वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने की वजह से साइट ठीक से काम नहीं कर रही है।
छात्रों को सलाह दी जा रही है कि बार-बार कोशिश करने के बजाय थोड़ा इंतजार करें। जब वेबसाइट सामान्य हो जाएगी, तब आसानी से मार्कशीट डाउनलोड हो सकेगी।
मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा। इसमें सभी जरूरी जानकारी होगी, जैसे हर विषय के नंबर, पास या फेल की स्थिति और ग्रेड।
हालांकि, ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होती है। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी और वही आगे एडमिशन में काम आएगी।
छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। वेबसाइट की समस्या कुछ समय बाद ठीक हो जाती है। जरूरी है कि सही जानकारी के साथ आगे की तैयारी शुरू करें।
29 Mar 2026, 08:14:31 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, साल नहीं होगा खराब
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी और 7 अप्रैल तक चलेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन कर लें।
शिक्षा विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद छात्रों को एक और मौका देना है। अगर कोई छात्र अपने नंबर सुधारना चाहता है या किसी विषय में पास होना चाहता है, तो वह इस प्रक्रिया के जरिए कर सकता है। इससे उनका एक साल खराब नहीं होगा और पढ़ाई बिना रुकावट जारी रह सकेगी।
29 Mar 2026, 07:29:18 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: रिकॉर्ड समय में जारी हुआ रिजल्ट
BSEB 10th Result 2026 Live: इस बार भी बिहार बोर्ड ने तेजी दिखाई है। कॉपियों की जांच 2 मार्च 2026 से शुरू हुई थी और करीब 28 दिनों के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने जल्दी रिजल्ट देकर अपनी तैयारी और सिस्टम को मजबूत साबित किया है।
29 Mar 2026, 07:05:26 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार में स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका, 1 से 7 अप्रैल तक आवेदन
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार शिक्षा विभाग ने मैट्रिक रिजल्ट 2026 के बाद छात्रों को राहत देते हुए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक खोलने की घोषणा की है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या एक या अधिक विषयों में असफल हुए हैं, वे इस दौरान आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य छात्रों को निष्पक्ष मौका देना है, ताकि वे अपने अंक सुधार सकें या छूटे हुए विषयों को पास कर सकें और उनका एक साल खराब न हो, जिससे उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रह सके।
29 Mar 2026, 06:51:24 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड टॉपर्स पर इनामों की बारिश, पहले स्थान पर 2 लाख रुपये का पुरस्कार
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में टॉप करने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। पहले स्थान पर आने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान के लिए 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस बार टॉप 10 मेरिट लिस्ट में कुल 139 छात्रों ने जगह बनाई है, जिससे यह साफ है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहा है।
29 Mar 2026, 06:40:20 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: रुस्तम अली आवासीय विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 99.2% रिजल्ट से बनाई मिसाल
BSEB 10th Result 2026 Live: किशनगंज के रुस्तम अली बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99.2 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। कुल 127 परीक्षार्थियों में से 126 छात्र सफल हुए, जिनमें 113 ने प्रथम श्रेणी, 11 ने द्वितीय और 2 ने तृतीय श्रेणी में सफलता पाई। मेधावी छात्रों में माज़ आलम ने 469 अंक (93.80%), मो. अबुज़र ने 468 अंक (93.60%) और कायनात अयाज़ ने 464 अंक (92.80%) प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस सफलता पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक ने खुशी जताते हुए इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित माहौल का परिणाम बताया, वहीं सभी सफल छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी गई।
29 Mar 2026, 06:28:05 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: पोठिया की बेटी रूही नाज बनी जिला टॉपर, 477 अंक लाकर बढ़ाया किशनगंज का मान
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों में किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर की छात्रा रूही नाज ने 477 अंक हासिल कर जिला में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र दामलबाड़ी पंचायत के मसना बस्ती की रहने वाली रूही किसान मो. आलम और मेनाज बेगम की छोटी पुत्री हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तरुण कुमार पंडित के अनुसार रूही बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनकी इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है।
29 Mar 2026, 06:17:22 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: साइकिल से कपड़े बेचने वाले पिता की बेटी खुशी बनी टॉपर, गरीबी में पढ़कर हासिल किया 8वां स्थान
BSEB 10th Result 2026 Live: सासाराम के दरीगांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय, सिकरिया की छात्रा खुशी कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 483 अंक लाकर पूरे राज्य में आठवां स्थान हासिल कर रोहतास जिले का नाम रोशन किया है। बेहद साधारण और गरीब परिवार से आने वाली खुशी के पिता चंद्रमा चंद्रवंशी साइकिल पर कपड़े बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां विजयंती देवी सिलाई का काम करती हैं। खुशी ने घर में अपनी मां के सिलाई मशीन वाले टेबल को ही स्टडी टेबल बनाकर पढ़ाई की और गणित व विज्ञान जैसे विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया। परीक्षा से पहले बीमार होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत जारी रखी। अपनी सफलता का श्रेय वह माता-पिता, भाई और शिक्षकों को देती है और आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाकर जिलाधिकारी बनने का सपना देखती है।
29 Mar 2026, 05:58:59 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं टॉप 5 में बेटियों का दबदबा, चार छात्राओं ने बनाई जगह
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में इस बार टॉप 5 में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शीर्ष पांच में से चार स्थान बेटियों ने हासिल किए हैं, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। खास बात यह रही कि पहले स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस परिणाम ने एक बार फिर साबित किया है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
29 Mar 2026, 05:33:30 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में दो टॉपर्स का कमाल, पुष्पांजलि और सबरीन ने 98.4% के साथ मारी बाजी
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में इस बार पहले स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन दोनों ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों की इस शानदार उपलब्धि ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है। रिजल्ट जारी होते ही उनके परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
29 Mar 2026, 05:20:09 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: “टॉपर स्कूल” से टॉप करने पर खुशी से झूमीं पुष्पांजलि, 98.4% अंक से हासिल की कामयाबी
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि ने 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पुष्पांजलि ने कहा कि कुछ दिन पहले घोषित 12वीं के रिजल्ट में उनके स्कूल से कोई टॉपर नहीं बना था, जिससे उन्हें दुख हुआ था क्योंकि उनके स्कूल को “टॉपर स्कूल” कहा जाता है। लेकिन अब 10वीं में टॉप कर उन्होंने इस पहचान को फिर से साबित कर दिया है। उनकी इस सफलता से स्कूल, परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
29 Mar 2026, 05:10:38 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में बेटियों का जलवा, लड़कों से आगे निकलीं छात्राएं
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। कुल पास होने वाले छात्रों की संख्या में लड़कियां आगे रहीं, जिससे यह साफ हो गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार बेहतर कर रही हैं। रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि छात्राओं की सफलता दर और संख्या दोनों ही लड़कों से ज्यादा रही, जिसने एक बार फिर राज्य में बेटियों की बढ़ती शैक्षणिक ताकत को साबित किया है।
29 Mar 2026, 05:05:39 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी का मौका, 1 से 7 अप्रैल तक करें आवेदन
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए राहत की खबर है। बोर्ड ने स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की तारीखें घोषित कर दी हैं। छात्र 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए वे अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करा सकते हैं, जिससे अंक बढ़ने की संभावना रहती है। बोर्ड ने छात्रों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी है।
29 Mar 2026, 04:42:54 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: निरंजन ने 484 अंक के साथ पाया राज्य में सातवां स्थान
BSEB 10th Result 2026 Live: निरंजन कुमार ने 500 में से 484 अंक हासिल किए, यानी 96.8 प्रतिशत। यह स्कोर उन्हें पूरे राज्य में सातवां स्थान दिलाने के लिए काफी रहा। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे लखीसराय जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। निरंजन केआरके हाई स्कूल, लखीसराय के छात्र हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के शिक्षकों और साथियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
29 Mar 2026, 04:37:46 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में पूर्णिया, अररिया और किशनगंज का दबदबा, सबसे ज्यादा टॉपर्स यहीं से
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के नतीजों में इस बार पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इन तीनों जिलों से सबसे ज्यादा टॉपर्स सामने आए हैं। रिजल्ट जारी होते ही इन जिलों में खुशी का माहौल है और छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
29 Mar 2026, 04:11:25 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: लॉ की पढ़ाई करना चाहती है बेतिया टॉपर माही
BSEB 10th Result 2026 Live: मैट्रिक के परीक्षा के परिणाम में शहर के संत तेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा माही कुमारी शर्मा ने 487 अंक लाकर पूरे जिले में संयुक्त रुप से टॉप किया है। जबकि पूरे राज्य में संयुक्त रुप से सातवें स्थान पर रही है। माही के पिता मोहन शर्मा पीएचईडी विभाग में पलंबर का कार्य करते है। माही ने बताया कि वें आगे चलकर विधि कि पढ़ाई करना चाहती है। फिलहाल वह इंटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती है। उसने बताया कि परिवार जनो की देख रेख में सेल्फ स्टडी करके सफलता हासिल की है। उसने कहा कि विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रेखा टुंडू के निर्देश पर रूटीन बनाकर पढ़ाई की। इधर सिस्टर ने भी छात्रा की सफलता पर बधाई दी है।
29 Mar 2026, 04:10:40 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live: जिस स्कूल से बना टॉपर उसी स्कूल में माता भी शिक्षिका
सच्ची लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती ।ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे मैट्रिक परीक्षा में स्टेट में चौथा स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया। वही जिला में प्रथम स्थान लाकर अपना दबदबा बनाया।जिस विद्यालय में माता शिक्षिका के रूप में पदस्थापित है उनका ही अपना इकलौता पुत्र अंश राज मैट्रिक की परीक्षा में 487 अंक प्राप्त कर स्टेट में चौथा स्थान प्राप्त किया।अंश राज के पिता रेफरल अस्पताल रूपौली अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में कार्यरत हैं।
रूपौली प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बैरिया के छात्र अंश राज ने बताया कि 23 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना से फोन आया था कि 26 मार्च को इंटरव्यू होना है।नियत समय को बिहार विद्यालय समित पटना पहुंचा। सभी विषयों से प्रश्न इंटरव्यू में पूछा गया। अंग्रेजी के एक सवाल में थोड़ी सी उलझन हुई।साइंस और संस्कृत में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त हुआ।छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों को देते हुए कहा आगे इंजीनियर बनने का लक्ष्य है।बताया कि स्कूल के साथ ही दिशा ऑनलाइन क्लासेज से भी पढ़ाई की थी।
29 Mar 2026, 04:09:52 PM IST
BSEB 10th Result 2026 Live : सत्यम कुमार ने मैट्रिक में राज्य स्तर पर 9वां स्थान पाया।
योगापट्टी प्रखंड जो दियारा और पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता है,वहीं से एक होनहार छात्र ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है।डुमरी पंचायत के अहरौली गांव वार्ड नंबर 4 निवासी सत्यम कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 500 में 482 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 9वां स्थान हासिल किया है।सत्यम की इस उपलब्धि से पूरे गांव, पंचायत और प्रखंड में खुशी का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में संसाधनों की कमी,बाढ़ और शिक्षा के सीमित साधनों के बावजूद इस तरह की सफलता क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।सत्यम योगापट्टी प्रखंड के बैद्यनाथ उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर का छात्र है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीष्ट यादव ने बताया कि सत्यम शुरू से ही पढ़ाई में तेज और अनुशासित छात्र रहा है।वहीं मिश्रा कोचिंग सेंटर महावीरपुर के संचालक राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सत्यम ने हमेशा कठिन परिश्रम और लगन के साथ पढ़ाई की जिसका परिणाम आज सबके सामने है।सत्यम का सपना आगे चलकर आईपीएस बने और देश की सेवा करने का है।उसने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देता है, जिन्होंने हर परिस्थिति में उसका साथ दिया।सत्यम के पिता राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया रोजी-रोटी के लिए बाहर रहकर मजदूरी करते हैं,जबकि माता सुनीता चौरसिया गृहिणी हैं।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के बावजूद माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।तीन भाई और तीन बहनों वाले परिवार में सत्यम दूसरे स्थान पर है।पिता का कहना है कि सत्यम अक्सर सीमित संसाधनों में भी देर रात तक पढ़ाई करता था और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित था।उसकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे बाधा नहीं बन सकतीं।सत्यम की यह सफलता आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और दियारा क्षेत्र से भी प्रतिभाएं निकलकर राज्य व देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।
29 Mar 2026, 04:08:48 PM IST
BSEB 10th Result : स्टेट टॉप 10 में स्थान पाकर प्रशांत ने नाम किया रोशन
BSEB 10th Result : मैट्रिक के रिजल्ट में प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिहारी के छात्र प्रशांत कुमार मिश्रा ने 500 में 481 अंक लाकर स्टेट टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। उसने दरभंगा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे सभी विषयों में 95 और उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।
प्रशांत राढ़ी दक्षिणी पंचायत के बिहारी गांव के रहने वाले पेशे से पुजारी संतोष कुमार मिश्रा और गृहिणी रीणा मिश्रा का इकलौता पुत्र है। उसके पिता महाराष्ट्र के पुणे में रहकर पूजा-पाठ करवाते हैं। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर है। प्रशांत की सफलता से उसकी मां रीणा, बड़ी बहन निशा कुमारी और छोटी बहन खुशी कुमारी को उसके घर सभी सदस्य प्रसन्न थे। राढ़ी दक्षिणी पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ था और लोग उसके घर बधाई देने के लिए आ-जा रहे थे।
प्रशांत ने 'हिंदुस्तान' को बताया कि उसने मैट्रिक की तैयारी अपने गांव में रहकर ही की। उसे ब्रह्मपुर स्थित मां शारदे कोचिंग के राहुल कुमार भारद्वाज, आशुतोष कुमार ठाकुर, शुभम नारायण सहित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के एचएम कैलाश ठाकुर का समुचित मार्गदर्शन मिला। इसके अलावा उसने ऑनलाइन टारगेट बोर्ड एप्लीकेशन का भी सहारा लिया। वह आगे साइंस में मैथेमेटिक्स के साथ इंटर कर आगे अपने रिजल्ट को बरकरार रखने का कोशिश करेगा। उसकी तमन्ना यूपीएससी के माध्यम से सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करने की है।
29 Mar 2026, 04:07:50 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट जारी करने के मामले में अव्वल नहीं रहा बिहार बोर्ड
BSEB Bihar Board 10th Result 2026: इस बार देश के अन्य स्टेट बोर्ड्स ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव करते हुए रिजल्ट जारी करने के मामले में बिहार बोर्ड को पछाड़ दिया है। जहां इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजों में गोवा बोर्ड (GBSHSE) ने बाजी मारी, वहीं मैट्रिक (10वीं) के परिणामों की रेस में राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने बाजी मारकर ‘सबसे तेज बोर्ड’ का खिताब अपने नाम कर लिया।
29 Mar 2026, 03:54:22 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2026:खगड़िया के मृणाल ने राज्य में पाया 10वां रैंक
खगड़िया जिले की प्रतिभा ने फिर सूबे में टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम किया है। ग्रामीण प्रतिभा का कमाल दिखा है। जिले के अलौली प्रखंड अंतगत आदर्श हाईस्कूल बहादुरपुर के छात्र मृणाल किशोर सिंह 481 अंक लाकर स्टेट रैंकिंग में 10 वां रैंक पाया है। मृणाल सोनिहार ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य में टॉप टेन में आया है। मृणाल गणित विषय से इंटर की पढ़ाई करना चाहता है। आगे आईएएस बनकर समाजसेवा करने का सपना रखता है। मृणाल के पिता लोहा सिंह बहादुरपुर पंचायत के मुखिया हैं। वही मां सुदामा देवी गृहिणी है।
29 Mar 2026, 03:49:07 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2026: पतिलार की अंशिका ने बिहार में लाई 9 वा स्थान
चौतरवा प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव की अंशिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 9वा स्थान लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।अंशिका श्री हरिहर हाई स्कूल की छात्रा है।अंशिका के माता पिता दोनों शिक्षक है।अंशिका आगे डाक्टर बनकर सेवा करना चाह रही है।उसने बताया की इस मुकाम पर पहुंचने में उसके शिक्षक पिता संतोष प्रसाद व शिक्षिका माता आरती देवी के साथ साथ बहुराहिया कोचिंग सेंटर पतिलार के शिक्षकों का काफी सहयोग रहा है।उसने बताया की उसके माता पिता समय समय पर उत्साह बढ़ाने का कार्य करते रहते थे जिसका नतीजा है की आज वह इस मुकाम पर पहुंची है।अंशिका ने बताया की उसके पढ़ाई में आनलाइन दिशा क्लासेज का भी बहुत सहयोग रहा है।क्यों की वह दिशा आनलाइन क्लास भी करती थी साथ साथ सेल्फ स्टार्डी करने का कार्य करती थी।अंशिका एक भाई व एक बहन है जिसमें वह सबसे बड़ी है।उसने बताया की रिजल्ट निकलने के बाद सगे संबंधियों का फोन आना शुरू हो गया।गुरु जनो द्वारा उसको सूचना दिया गया की बिहार में 9 वा स्थान आया है।उसने बताया की 482अंक लाई है जो 96.4 प्रतिशत है। वही अंशिका के घर बधाई देने वाले लोग पहुंच बधाई देने के साथ साथ हौसला बढ़ाने का कार्य कर रहे है।
29 Mar 2026, 03:22:30 PM IST
Bihar Board 10th Result 2026 Live: मैट्रिक परीक्षा 2026 में बांका की बेटी पुष्पांजलि बनी बिहार टॉपर, 493 अंक के साथ प्रथम रैंक
बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव की बेटी पुष्पांजलि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर बांका जिले का नाम रोशन किया है। पुष्पांजलि ने कुल 493 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल कर राज्य में टॉप रैंक प्राप्त की है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
पुष्पांजलि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। पुष्पांजलि ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर सिविल सेवा में जाना चाहती है और देश-समाज के लिए काम करना उसका सपना है।
पुष्पांजलि के पिता लालमोहन शर्मा बांका जिले के रजौन प्रखंड में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रही है। स्कूल के शुरुआती दिनों से ही वह हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में भी वह लगातार अपने वर्ग में अव्वल रही।
लालमोहन शर्मा के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जिनमें पुष्पांजलि सबसे छोटी है। बेटी की इस बड़ी सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे जिले में गर्व का माहौल है। गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
29 Mar 2026, 03:14:09 PM IST
Bihar Board 10th Result 2026 Live: मजदूर के बेटे का कमाल, 97 प्रतिशत के साथ मैट्रिक में छठी रैंक
रविवार को घोषित बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में पलासी प्रखंड के जहानपुर बकैनिया निवासी सुमित कुमार यादव ने कमाल कर दिया। 97 प्रतिशत के साथ 485 अंक अर्जित कर न केवल बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया बल्कि इस मजदूर के बेटे ने दिखा दिया कि ईमानदारी पूर्वक की कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। जी हां, सुमित के पिता कृष्ण कुमार यादव मजदूर हैं जबकि मां किरण देवी गृहिणी। छोटा भाई सत्यम कुमार गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र है। पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। सुमित ने यह उपलब्धि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार से हासिल की है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुमित की मां किरण देवी ने बताया कि उनका लाड़ला शुरू से ही मेधावी रहा है। जो ठान लेता था उसे पूरा करके ही दम लेता था। उनके बेटे ने कठिन परिस्थित में कड़ी परिश्रम और समर्पण से यह सफलता प्राप्त की है। परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही स्कूल के साथ-साथ गांव में खुशी का माहौल है। सुमित कुमार ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि वे प्रतिदिन 10-12 पढ़ाई करते थे। उनका सपना सिविल सेवा में जाने की है। वह आईएएस बनकर कर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने यह सफलता अपने दादा स्व. बटेश्वर यादव को समर्पित किया है। मजदूर के बेटे सुमित की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। सुमित ने उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद एवं स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। बताया कि 26 मार्च को बिहार बोर्ड पटना ने उन्हें बुलाया था। वहां उनस एक-एक विषय में 7-8 प्रश्न पूछे गये थे। हरेक प्रश्नों का उत्तर उसने धैर्यपूर्वक से दिया। इधर सुमित के इस उपलब्धि से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार में भी जश्न का माहौल है। प्रधानाध्यापक विपीन कुमार, संकुल समन्वयक विकास कुमार विश्वास, शिक्षक संजीव कुमार विश्वास ने बताया कि आज हमलोगों का मेहनत सार्थक होता दिख रहा है। शिक्षकों को भी ऊर्जा मिली है।
29 Mar 2026, 03:12:35 PM IST
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए क्या तकनीकें अपनाई गईं
Bihar Board 10th Result 2026 Live: प्री-प्रिंटेड कॉपियां और OMR शीट: प्रत्येक विद्यार्थी के लिए उनके नाम और फोटो के साथ विशेष बारकोड और लिथोकॉड युक्त अलग-अलग कॉपियां और OMR शीट प्री-प्रिंट कराई गईं। इससे कॉपियों के हेर-फेर की संभावना समाप्त हो जाती है।
यूनिक आईडी : हर परीक्षार्थी के लिए एक 'UNIQUE ID' जारी की गई, जो भविष्य में भी उनकी पहचान के रूप में बनी रहेगी।
दो-स्तरीय तलाशी : नकल रोकने के लिए विद्यार्थियों की दो बार तलाशी ली गई—पहली परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय और दूसरी परीक्षा कक्ष के अंदर वीक्षक द्वारा।
सख्त निगरानी तकनीक: परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए और प्रत्येक 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई ताकि हर गतिविधि पर नज़र रखी जा सके।
आईटी और सॉफ्टवेयर का उपयोग: बारकोडिंग और डेटा प्रोसेसिंग के लिए बिहार बोर्ड की आईटी टीम द्वारा अपना स्वयं का सॉफ्टवेयर विकसित किया गया। इसके अलावा, मूल्यांकन केंद्रों से सीधे कंप्यूटर के माध्यम से अंकों की प्रविष्टि सुनिश्चित की गई।
प्रवेश के कड़े नियम: परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया और मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद कर दिया गया। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रखा गया