Bihar Board 9th 11th Exam dates : BSEB bihar class 9 exam and class 11 exam datesheet time table date sheet Bihar Board 9th 11th Exam dates : बिहार बोर्ड 11वीं की 16 तो नौवीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Board 9th 11th Exam dates : बिहार बोर्ड 11वीं की 16 तो नौवीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से

बिहार बोर्ड ने नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित करते हुए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक चलेगी। वहीं नौवीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी।

Fri, 6 March 2026 08:44 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
Bihar Board 9th 11th Exam dates : बिहार बोर्ड 11वीं की 16 तो नौवीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से

बिहार बोर्ड ने नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित करते हुए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक चलेगी। वहीं नौवीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। नौवीं और 11वीं की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 :45 बजे तक होगी। वहीं 11वीं की दूसरी पाली दोपहर 2 बज से 5:15 बजे तक तो नौवीं की 2 बजे से 4:45 बजे तक चलेगी। हालांकि कुछ विषयों की दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।

कब कौन सा पेपर

परीक्षा शुरू होने के शुरुआती 15 मिनट कूल ऑफ टाइम के रूप में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। वहीं 11वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 से 28 मार्च तक आयोजित होगी। नौवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 24 मार्च को आयोजित होंगी। 11वीं की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी,कला संकाय के लिए दर्शनशास्त्र, वाणिज्य संकाय के लिए उद्यमिता विषय और वोकेशनल के लिए फाउंडेशन कोर्स विषय की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए राजनीति विज्ञान, वाणिज्य के लिए अकाउंटेंसी, विज्ञान के लिए रसायन शास्त्र और वोकेशनल के लिए इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर 1 की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही आयोजित होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की आंसर-की जारी, Direct Link

आज से गोपनीय परीक्षा सामग्री भेजेगा बोर्ड

शुक्रवार से 12 मार्च तक बिहार बोर्ड की ओर से सभी जिला शिक्षा कार्यालय में गोपनीय परीक्षा सामग्री भेजी जानी शुरू हो जाएंगी। बोर्ड ने कहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी इन सामग्री को ससमय केन्द्रवार विषयवार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 11वीं कक्षा के परीक्षा का परिणाम 2 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से तैयार कर लिए जाएंगे।

वहीं नौवीं कक्षा का परिणाम परीक्षा समाप्ति के सात दिनों के अंदर तैयार कर लेने को कहा गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।