BSEB Bihar Board 10th Result: Examiners Restricted to 55 Answer Sheets Per Day for Quality Check to Conclude by March 13 Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसरशीट की जांच में नहीं होगी जल्दबाजी, 13 मार्च तक डेडलाइन, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसरशीट की जांच में नहीं होगी जल्दबाजी, 13 मार्च तक डेडलाइन

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड का लक्ष्य है कि 13 मार्च 2026 तक मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरी तरह संपन्न कर लिया जाए, ताकि समय पर रिजल्ट घोषित किया जा सके।

Tue, 10 March 2026 12:33 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसरशीट की जांच में नहीं होगी जल्दबाजी, 13 मार्च तक डेडलाइन

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षा के परिणामों की तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब राज्यभर के मूल्यांकन केंद्रों पर आंसर कॉपी की जांच का काम 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। बोर्ड का लक्ष्य है कि 13 मार्च 2026 तक मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरी तरह संपन्न कर लिया जाए, ताकि समय पर रिजल्ट घोषित किया जा सके। मार्च के आखिर में नतीजे जारी होने की पूरी उम्मीद है।

इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए बिहार बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने परीक्षकों द्वारा जांची जाने वाली कॉपियों की संख्या को सीमित कर दिया है, ताकि जल्दबाजी में छात्रों के अंकों के साथ कोई समझौता न हो।

गुणवत्ता पर जोर: एक दिन में केवल 55 कॉपियां

बिहार बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब कोई भी परीक्षक एक दिन में अधिकतम 55 आंसर कॉपी का ही मूल्यांकन कर सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में इस संख्या से अधिक कॉपियों की जांच करना प्रतिबंधित है।

इसका मुख्य कारण यह है कि जब शिक्षकों पर अधिक कॉपियां जांचने का दबाव होता है, तो अंकों की गणना या मूल्यांकन में त्रुटि की संभावना बढ़ जाती है। बोर्ड चाहता है कि जांच की गुणवत्ता बनी रहे और हर छात्र को उसकी मेहनत का सही फल मिले।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

इस संबंध में बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और मूल्यांकन केंद्र निदेशकों को पत्र जारी किया है। पत्र में साफ कहा गया है कि केंद्र निदेशकों को खुद मूल्यांकन केंद्रों पर नजर रखनी होगी कि कोई भी शिक्षक तय सीमा से अधिक कॉपियां न जांचे। यदि किसी केंद्र पर इस नियम का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित परीक्षक और केंद्र निदेशक के खिलाफ बोर्ड कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई करेगा।

कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडल ईस्ट में तनाव के कारण CBSE 12वीं की परीक्षाएं 9 से 11 मार्च तक स्थगित,
ये भी पढ़ें:कैसा रहा सीबीएसई 10वीं सोशल साइंस का पेपर? केस-स्टडी ने घुमाया दिमाग
ये भी पढ़ें:9वीं के छात्र अब स्कूल में बनेंगे कलाकार, संगीत से लेकर थिएटर तक की होगी पढ़ाई

15 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर

बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा इस साल काफी बड़े स्तर पर आयोजित की गई थी। राज्यभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की कॉपियों को बिना किसा गलती के जांचना बोर्ड के लिए एक बड़ी चुनौती है।

मार्क्स की एंट्री भी साथ-साथ कंप्यूटर पर की जा रही है ताकि जैसे ही 13 मार्च को मूल्यांकन समाप्त हो, बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू कर सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मूल्यांकन प्रक्रिया इसी रफ्तार और अनुशासन से चलती रही, तो मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह तक मैट्रिक के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

अभिभावकों और छात्रों के लिए यह राहत की खबर है कि बोर्ड इस बार रिजल्ट की स्पीड से ज्यादा उसकी शुद्धता पर ध्यान दे रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल biharboardonline.bihar.gov.in पर ही भरोसा करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।