Bihar Government Jobs : BPSC BSSC CSBC BPSSC BTSC Vacancy Recruitment Exam appointment Report Card status Bihar Government Jobs : TRE से कांस्टेबल तक, बिहार में हुई छप्पर फाड़ भर्तियां, किस आयोग ने बरसाई कितनी नौकरियां, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Government Jobs : TRE से कांस्टेबल तक, बिहार में हुई छप्पर फाड़ भर्तियां, किस आयोग ने बरसाई कितनी नौकरियां

Bihar Government Jobs : बीते कुछेक वर्षों से बिहार में छप्पर फाड़कर सरकारी भर्तियां निकल रही हैं। बीपीएससी, बीएसएससी, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी), केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (सीएसबीसी) और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) जमकर भर्तियां निकाल रहे हैं

Tue, 3 Feb 2026 05:09 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Bihar Government Jobs : TRE से कांस्टेबल तक, बिहार में हुई छप्पर फाड़ भर्तियां, किस आयोग ने बरसाई कितनी नौकरियां

Bihar Government Jobs : बीते कुछेक वर्षों से बिहार में छप्पर फाड़कर सरकारी भर्तियां निकल रही हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी), केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (सीएसबीसी) और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) जमकर भर्तियां निकाल रहे हैं और परिणाम जारी कर नियुक्तियां दी जा रही हैं। पांच चयन आयोगों ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से सितंबर 2025 तक 6 लाख से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे। इस अवधि में कुल 4.27 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें बीपीएससी ने सबसे ज्यादा 3.37 लाख से अधिक नियुक्तियां कीं। बीपीएससी की इन भर्तियों में ज्यादातर टीचरों की थी।

शिक्षक भर्ती (टीआरई) सबसे अधिक

बीते कुछ सालों में बीपीएससी द्वारा निकाली गई एक के बाद एक बंपर शिक्षक भर्तियां समूचे उत्तर भारत में आकर्षण का केंद्र रही हैं। यहां की धड़ाधड़ निकल रही शिक्षक भर्तियों ने अन्य राज्य के बेरोजगार युवाओं का ध्यान भी खींचा। यूपी व राजस्थान के शिक्षकों ने भी यहां आवेदन किए।

बीपीएससी ने 2023-24 में सबसे अधिक 429015 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें 223153 को उसी वर्ष तथा शेष का अगले वर्ष चयन हुआ। ज्यादा पद शिक्षक भर्ती के थे।

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर सितंबर, 2025 तक 494249 पदों के लिए आवेदन मांगे गए, इसमें से 337909 पदों के लिए चयनित हुए।

बीटीएससी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 2024-25 में 44831 पदों के लिए आवेदन मांगे, इसमें 29 हजार 217 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया।

सीएसबीसी

- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से सितंबर, 2025 तक 35838 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे और सभी पदों के लिए परिणाम जारी किया जा चुका है।

बीएसयूएससी

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 4600 से अधिक पदों के लिए 2020 में आवेदन मांगे थे। 3300 से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कोर्ट में भर्ती विचाराधीन होने के कारण कई पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में निकली कांस्टेबल की भर्ती, दौड़ कूद नहीं होगा

बीपीएसएससी

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने साढ़े चार वर्षों में 6486 पदों के लिए आवेदन मांगे और सभी भर्तियों का रिजल्ट जारी कर दिया है।

बिहार में कौन सा आयोग किस तरह की भर्ती कराता है

बीपीएससी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) मुख्य रूप से बिहार सरकार के अंतर्गत ग्रुप A, B और C स्तर के विभिन्न प्रशासनिक, पुलिस, राजस्व, और तकनीकी पदों के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इसमें सबसे प्रमुख संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) (जैसे डिप्टी कलेक्टर, DSP), बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा, अभियंता (Engineers), और सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) जैसी भर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न लेवल की शिक्षकी भर्ती, प्रधानाध्यापक व हेड टीचर भर्ती भी बीपीएससी कराता है। असिस्टेंट इंजीनियर (Civil/Mechanical/Electrical), असिस्टेंट टाउन प्लान सुपरवाइजर, बॉयलर निरीक्षक जैसी तकनीकी भर्तियां भी कराता है। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ऑडिटर (Auditor), असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO), स्टेनोग्राफर, और अन्य सहायक पदों पर भर्ती भी कराता है।

बीएसएससी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) मुख्य रूप से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में समूह 'ग' (Group C) और कुछ तकनीकी पदों (Group B) के लिए तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती कराता है। यह मुख्य रूप से इंटर स्तरीय (12th Pass) और स्नातक स्तरीय (Graduate Level - CGL) परीक्षाएं आयोजित करता है।

बीटीएससी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विभिन्न तकनीकी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करता है।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) अवर निरीक्षक (दारोगा) के पदों पर भर्ती कराती है।

सीएसबीसी

सीएसबीसी यानी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विभिन्न विभागों में सिपाही के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया संचालित करती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।