BPSC 72nd CCE Prelims 2026: E option mandatory, unanswered questions to face Negative Marking penalty BPSC 72वीं परीक्षा का नियम बदला, खाली छोड़ा सवाल तो कटेंगे नंबर; ऑप्शन ‘E’ भरना हुआ अनिवार्य, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC 72वीं परीक्षा का नियम बदला, खाली छोड़ा सवाल तो कटेंगे नंबर; ऑप्शन ‘E’ भरना हुआ अनिवार्य

BPSC 72nd CCE Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए ऑप्शन E को अनिवार्य कर दिया है।

Tue, 5 May 2026 11:25 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC 72वीं परीक्षा का नियम बदला, खाली छोड़ा सवाल तो कटेंगे नंबर; ऑप्शन ‘E’ भरना हुआ अनिवार्य

BPSC 72nd CCE prelims 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस बार की परीक्षा केवल पदों की संख्या के कारण ही नहीं, बल्कि परीक्षा पद्धति में किए गए बड़े बदलावों के कारण भी चर्चा में है। आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए 'E' विकल्प (ऑप्शन E) को अनिवार्य कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब प्रश्नों को बिना उत्तर दिए खाली छोड़ने पर उम्मीदवारों को पेनल्टी (जुर्माना) भरनी होगी।

इस नई व्यवस्था के तहत, यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता, तो उसे अनिवार्य रूप से विकल्प 'E' का चयन करना होगा। यदि वह प्रश्न को पूरी तरह खाली छोड़ देता है, तो उसके अंक काट लिए जाएंगे।

क्या है अनिवार्य 'E' विकल्प और पेनल्टी का गणित?

बीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के फॉर्मेट में एक कड़ा बदलाव किया है। अब तक अभ्यर्थी जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं जानते थे, उन्हें खाली छोड़ देते थे। लेकिन अब नियम बदल गए हैं। ओएमआर शीट पर हर प्रश्न के लिए पांच विकल्प (A, B, C, D और E) होंगे। यदि आपको किसी प्रश्न का सही उत्तर नहीं पता है, तो आपको 'E' विकल्प को गोला करना होगा। यह दर्शाता है कि आपने जानबूझकर उस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है। यदि आप न तो सही विकल्प चुनते हैं और न ही 'E' विकल्प को भरते हैं (यानी प्रश्न खाली छोड़ देते हैं), तो इसे एक गलत प्रयास माना जाएगा और 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग के रूप में पेनल्टी काटी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! BPSC 72वीं का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होगी बंपर बहाली

भर्ती की डिटेल्स: 1230 पदों पर होगी बहाली

बिहार प्रशासनिक सेवा (SDM/वरीय समाहर्त्ता) -100 पद

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 22 पद

राजस्व अधिकारी - 365 पद

ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 65 पद

राज्य-कर सहायक आयुक्त- 76 पद

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी- 130 पद

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी- 70 पद

आयोग ने कुल 1230 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के कई प्रतिष्ठित पद शामिल हैं। इन पदों के अलावा अन्य पद शामिल हैं। कुल पदों में से 359 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 208 ब्लॉकों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, 9152 पदों पर होगी बंपर बहाली

आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्गों और महिलाओं के लिए इसमें नियमानुसार छूट दी गई है।

बायोमेट्रिक शुल्क का ध्यान रखें:

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन के समय अपनी आधार संख्या जरूर दें। यदि कोई अभ्यर्थी आधार नंबर नहीं देता है, तो उसे पहचान के फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क का भुगतान करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन

परीक्षा की तैयारी और रणनीति

परीक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि 'E' विकल्प अनिवार्य होने से अब छात्रों को अपनी रणनीति बदलनी होगी। अब केवल सही उत्तर ढूंढना काफी नहीं है, बल्कि ओएमआर भरते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। एक भी गोला खाली छोड़ना आपके कुल स्कोर को कम कर सकता है। यह कदम ओएमआर शीट में परीक्षा के बाद होने वाली संभावित छेड़छाड़ को रोकने के लिए उठाया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।