BPSC 33rd bihar judicial service preliminary exam postponed bpsc important notice supreme court order june 2026 BPSC 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा टली, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा टली, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला

BPSC ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद 3 जून को होने वाली परीक्षा फिलहाल टाल दी गई है।

Mon, 25 May 2026 06:46 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा टली, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला

BPSC 33rd bihar judicial service preliminary exam postponed : बिहार न्यायिक सेवा की तैयारी में दिन-रात जुटे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बुधवार की सुबह बड़ी खबर लेकर आई। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। यह परीक्षा 3 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

जारी नोटिस के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान 22 मई 2026 को अंतरिम आदेश पारित किया गया था। उसी आदेश के आलोक में बिहार लोक सेवा आयोग ने 3 जून को होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। नोटिस में साफ शब्दों में कहा गया है कि परीक्षा फिलहाल आयोजित नहीं की जाएगी। हालांकि नई परीक्षा तिथि को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा।

परीक्षा को लेकर बदले थे नियम

गौरलतब है कि इस परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने अपनी एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया था। आयोग ने साफ किया कि अब सिर्फ सवाल छोड़ देना आसान नहीं होगा। अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का जवाब नहीं देना चाहता है, तो उसे E विकल्प चुनना होगा, जिसका मतलब होगा प्रयास नहीं किया गया। यह नया नियम पहली बार 3 जून 2026 को होने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्री प्रतियोगिता परीक्षा में लागू होगा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान BSTC आंसर की 2026 जारी, predeledraj2026.com से ऐसे करें चेक

पहले परियोजना प्रबंधक भर्ती परीक्षा भी टली

इससे पहले बीपीएससी ने उद्योग विभाग के तहत होने वाली परियोजना प्रबंधक भर्ती परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि विज्ञापन संख्या 109/2025 के तहत 30 मई 2026 को प्रस्तावित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य और प्रशासनिक कारणों से फिलहाल टाल दी गई है। नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान BSTC आंसर की जारी, गलत जवाब पर आपत्ति का मौका भी; ऐसे करा सकते हैं दर्ज

गौरतलब है कि परियोजना प्रबंधक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी में जुटे थे। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के बीच अचानक स्थगन की सूचना आने से उम्मीदवारों में बेचैनी बढ़ गई। आयोग ने कारणों का विस्तृत खुलासा नहीं किया, लेकिन प्रशासनिक वजहों का हवाला देते हुए परीक्षा आगे बढ़ाने की बात कही।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।