Bihar Teacher Recruitment in New Degree Colleges Appointments to be Made in These 15 Subjects green signal बिहार के नये डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी, 15 विषयों में 6656 टीचरों की होगी नियुक्ति, Career Hindi News - Hindustan
More

बिहार के नये डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी, 15 विषयों में 6656 टीचरों की होगी नियुक्ति

बिहार सरकार ने नये डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। चयनित कॉलेजों में 16 विषयों की पढ़ाई होगी। इनमें 15 विषयों में दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

Wed, 6 May 2026 08:42 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के नये डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी, 15 विषयों में 6656 टीचरों की होगी नियुक्ति

बिहार सरकार ने नये डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। चयनित कॉलेजों में 16 विषयों की पढ़ाई होगी। इनमें 15 विषयों में दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति होगी, जबकि एक विषय में एक ही शिक्षक होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश निर्गत कर दिया है। इसपर 938 करोड़ रुपए का सालाना बोझ पड़ेगा। शीघ्र ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस समय 208 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना पर काम चल रहा है। इन प्रखंडों में फिलहाल कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। सरकार ने डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में कॉलेज खोलने का निर्णय लिया था। इसके बाद इन कॉलेजों में नये सिरे से शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है। राज्य मंत्रिपरिषद पहले ही इस प्रस्ताव को अपनी सहमति प्रदान कर चुका है। इसके तहत नये डिग्री कॉलेजों में 9152 पदों के सृजन को मंजूरी दी गयी है। इनमें शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी दोनों शामिल हैं। इन 208 नये डिग्री कॉलेजों में 6656 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। हर कॉलेज में 32-32 शिक्षक नियुक्त होंगे। इनमें एक प्रधानाचार्य के अलावा 16 अलग-अलग विषयों के 31 शिक्षक होंगे। इनमें हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, राजनीति शास्त्र, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणी विज्ञान, वाणिज्य में दो-दो जबकि पर्यावरण विज्ञान विषय में एक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC 72वीं परीक्षा का नियम बदला, ऑप्शन ‘E’ भरना हुआ अनिवार्य
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! BPSC 72वीं का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होगी बंपर बहाली
ये भी पढ़ें:BPSC AEDO परीक्षा रद्द होने के बाद एजेंसी पर FIR, साई एजुकेयर ब्लैकलिस्टेड

इसी तरह सभी कॉलेजों में 2496 शिक्षकेतर कर्मियों की नियुक्त की जाएगी। प्रत्येक कॉलेज में 12-12 शिक्षकेतर कर्मी होंगे। इनमें उच्च वर्गीय लिपिक के एक पद, निम्न वर्गीय लिपिक के तीन पद, सहायक पुस्तकाध्यक्ष के एक पद के अलावा सात लैब इंचार्ज के पद हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल और गृह विज्ञान में एक-एक लैब इंचार्ज नियुक्त होंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।