BPSC में 92वीं रैंक पाने के बाद UPSC में हासिल की 28वीं रैंक, बिहार की बेटी का कमाल
बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की बेटी प्राची हनी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 28वीं रैंक प्राप्त की है। प्राची हनी शिक्षक दंपती की पुत्री हैं।

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की बेटी प्राची हनी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 28वीं रैंक प्राप्त की है। प्राची हनी शिक्षक दंपती की पुत्री हैं। उनके पिता रजनीकांत वर्मा मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खालिसपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता चेतना कुमारी तिरहुत हाई स्कूल, अघोरिया बाजार में शिक्षिका हैं।
प्राची कहती है कि अगर सपने देखो तो उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ डटे रहो। प्राची के पिता रजनीकांत वर्मा ने कहा कि प्राची ने डीएबी बखरी से 12वीं की। 2018 में वह 12वीं में स्कूल की टॉपर थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से भूगोल से स्नातक की। पिछली बार बीपीएससी में 92वां रैंक आया था। लक्ष्य यूपीएससी ही था। इसलिए उसने तैयारी जारी रखी। चौथे प्रयास में लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभिषेक ने मेसी से सीखा हार नहीं मानना
यूपीएससी में दूसरी बार में सफलता हासिल करने वाले अभिषेक चौहान अपना प्रेरणा स्त्रोत अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेसी को मानते हैं। उन्होंने बताया कि मेसी ने मुझे सिखाया कि हारने के बाद भी हार नहीं मानना चाहिए। अभिषेक को यूपीएससी में 102वीं रैंक आई है। उन्हें आईपीएस मिल सकता है। मूल रूप से समस्तीपुर जिले के निवासी अभिषेक चौहान के पिता प्रो. अभय कुमार सिंह बीआरएबीयू के आरएन कॉलेज हाजीपुर में प्रोफेसर हैं और बीआरएबीयू के छात्र कल्याण अध्यक्ष व रामेश्वर कॉलेज व एलएनटी कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। अभी वह नालंदा मुक्त विवि के रजिस्ट्रार हैं। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने आईएसएम धनबाद से बीटेक किया है। बीटेक में उनका विषय भूगर्भशास्त्र था। यूपीएससी में भी उनका विषय भूगर्भशास्त्र ही था। अभिषेक के पिता प्रो. अभय कुमार सिंह और माता अनुराधा सिंह ने बताया कि अभिषेक ने घर पर ही रहकर पढ़ाई की और सफलता पाई। अभिषेक ने बताया कि सफलता के लिए जितनी जरूरत हो, उतने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए।
यूपीएससी में बिहार के सफल अभ्यर्थी, जिला और रैंक
राघव झुनझुनवाला (मुजफ्फरपुर): 04
उज्ज्वल प्रियांक (वैशाली): 10
यशस्वी राज्यवर्धन (सारण): 11
मोनिका श्रीवास्तव (औरंगाबाद): 16
रविराज (नवादा): 20
दीक्षा राय (बक्सर): 40
अपूर्वा वर्मा (पश्चिम चंपारण): 42
इशित्व आनंद (पटना, बाढ़): 50
तेजस्विनी (औरंगाबाद): 62
आकाश कुमार (पटना): 101
अभिषेक चौहान (समस्तीपुर): 102
राहुल कुमार (भागलपुर): 141
आयुष कुमार (समस्तीपुर): 143
रूचि सिंह (बेगूसराय): 171
प्रीति कुमारी (पटना): 232
प्रणय प्रसून (बांका): 245
प्रांजल राय: 250
वैष्णवी (गया जी के बेलागंज): 298
आकांक्षा सिंह (भोजपुर): 301
नीतीश कुमार सिंह (बेगूसराय): 305
विशाल कुमार सिंह (गोपालगंज): 334
अनुभव कुमार (जहानाबाद): 339
आदित्य राय कौशिक (बक्सर): 375
गौरव कुमार (गोपालगंज): 377
हर्षवर्धन अशोक (सारण): 424
मीमांसा (भागलपुर): 447
मुकेश वर्णवाल (जमुई): 465
नीतीश सिंह (सीवान): 491
सन्नी राज सन्नी (कटिहार): 526
सौरभ रंजन (पूर्णिया): 537
अमन मल्होत्रा (भभुआ): 571
जूही दास (किशनगंज): 649




साइन इन