Bihar BEd CET Admit Card: apply last today university wise bed seats district wise forms exam date Bihar BEd : बिहार बीएड आवेदन की आज लास्ट डेट, कहां कितनी सीटें, किसे जिले से कितने आवेदक, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar BEd : बिहार बीएड आवेदन की आज लास्ट डेट, कहां कितनी सीटें, किसे जिले से कितने आवेदक

Bihar BEd CET : बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज 20 मई गुरुवार को आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। बीएड में अब तक 1लाख 29 हकर छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसके पैसे का भुगतान 1 लाख 19 हजार छात्रों ने किया है।

Thu, 21 May 2026 01:32 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar BEd : बिहार बीएड आवेदन की आज लास्ट डेट, कहां कितनी सीटें, किसे जिले से कितने आवेदक

Bihar BEd CET : बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज 20 मई गुरुवार को आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। बीएड में अब तक 1लाख 29 हकर छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसके पैसे का भुगतान 1 लाख 19 हजार छात्रों ने किया है। प्रवेश परीक्षा के राज्य नोडल अधिकारी प्रो संजय कुमार ने बताया कि 22 और 23 मई को छात्र अपने नाम और अन्य चीजों में सुधार कर सकते हैं। बीएड में बिना विलंब शुक्ल के आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 मई थी । 19 से 21 मई तक 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना था। बिना विलंब शुल्क के 1 लाख 18 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। बीएड की प्रवेश परीक्षा 7 जून को 11 शहरों में होगी। परीक्षा का प्रवेश पत्र 1 जून से मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और जैमर लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCERT बना डीम्ड यूनिवर्सिटी, BEd समेत 5 कोर्स में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी

एडमिट कार्ड कब आएंगे

राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुरू हुआ। पहले दिन 350 आवेदन आए हैं। विलंब शुल्क के तौर पर 500 रुपये देने हैं। 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। 07 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। एक जून से प्रवेश पत्र मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीएड में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

कहां कितने सीटें

बीआरएबीयू में इस वर्ष 6200 सीटों पर दाखिला होगा। सबसे ज्यादा 6400 सीटें पाटलीपुत्र विवि में हैं। छपरा विवि में 1500, मगध विवि में 6000, पटना विवि में 300, एकेयू में 3000, मौलाना मजहरूल हक विवि में 3200, वीर कुंवर सिंह विवि में 2500, बीएन मंडल मधेपुरा विवि में 1250, तिलकामांझी भागलपुर विवि में 1600, मुंगेर विवि में 500, पूर्णिया विवि में 1100, एलएनएम विवि में 3750 और कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि में 100 सीटें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को, 18 तक करें आवेदन, 11 जिलों के DM SSP को पत्र

अब तक आए आवेदन

शहर छात्रा छात्र कुल

आरा 4398 2671 7069

भागलपुर 4524 2322 6846

छपरा 3374 1268 4642

दरभंगा 7967 3925 11892

गया 9660 7020 16680

हाजीपुर 3487 1640 5127

मधेपुरा 2498 1677 4175

मुंगेर 3219 1621 4840

मुजफ्फरपुर 11491 5674 17165

पटना 20537 14578 35115

पूर्णिया 2849 1486 4329

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।