bhumika jain upsc 2025 rank 331 satna madhya pradesh irs selection success story सतना की बेटी भूमिका जैन का UPSC में कमाल, आई 331वीं रैंक, तीसरे अटेम्प्ट में मिली सफलता, Career Hindi News - Hindustan
More

सतना की बेटी भूमिका जैन का UPSC में कमाल, आई 331वीं रैंक, तीसरे अटेम्प्ट में मिली सफलता

मध्य प्रदेश के सतना की भूमिका जैन ने UPSC 2025 में 331वीं रैंक हासिल कर भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयन पाया। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता के पीछे उनकी सेल्फ स्टडी, स्मार्ट स्ट्रेटेजी और कड़ी मेहनत की अहम भूमिका रही।

Fri, 6 March 2026 10:25 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सतना की बेटी भूमिका जैन का UPSC में कमाल, आई 331वीं रैंक, तीसरे अटेम्प्ट में मिली सफलता

मध्य प्रदेश के सतना जिले की होनहार बेटी भूमिका जैन ने संघ लोक सेवा आयोग 2025 की परीक्षा में 331वीं रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। शहर के कृष्णानगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन और सृष्टि जैन की बेटी भूमिका का चयन भारतीय राजस्व सेवा के लिए हुआ है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे सतना में जश्न का माहौल है।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

भूमिका के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। दिल्ली में रहकर तीन साल के कड़े संघर्ष के बाद उन्हें यह मंजिल अपने तीसरे प्रयास में मिली है। भूमिका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ पहले अटेंप्ट में अपना बेस मजबूत करने के लिए कोचिंग का सहारा लिया था। एक बार कॉन्सेप्ट क्लियर होने के बाद उन्होंने महंगी कोचिंग छोड़ दी और पूरी तरह से 'सेल्फ स्टडी' पर फोकस किया। उनका दृढ़ विश्वास है कि यदि इरादे पक्के हों, तो घर बैठकर भी UPSC क्रैक किया जा सकता है।

स्मार्ट स्ट्रेटेजी और 12 घंटे की पढ़ाई

भूमिका रोजाना औसतन 9 घंटे पढ़ती थीं, जो परीक्षा के समय बढ़कर 12 घंटे तक हो जाता था। 10 अलग-अलग किताबें पढ़ने के बजाय उन्होंने एक ही प्रामाणिक किताब के बार-बार रिवीजन और खुद के नोट्स बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा, जहां सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले युवा सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं, वहीं भूमिका ने इसे अपनी ताकत बनाया। उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप्स का इस्तेमाल करेंट अफेयर्स और जरूरी न्यूज़ अपडेट्स के लिए बेहद स्मार्ट तरीके से किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सृष्टि गोयल ने UPSC में लहराया कामयाबी का परचम, हासिल की 160वीं रैंक
ये भी पढ़ें:कौन हैं राजेश्वरी सुवे एम? यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गाड़ा झंडा
ये भी पढ़ें:23 साल चितवन जैन ने UPSC 2025 में किया नाम, हासिल की 17वीं रैंक; बनेंगे IAS

यूपीएससी स्टूडेंट को दिए टिप्स

तैयारी कर रहे युवाओं और नौकरीपेशा लोगों को संदेश देते हुए भूमिका ने कहा कि टाइम मैनेजमेंट सही हो तो नौकरी के साथ भी पढ़ाई की जा सकती है। अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का पूरा श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और परिवार के सहयोग को दिया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा