Bhavesh Patra Emerges Odisha state Topper in JEE Advanced 2026; Secures AIR 29 JEE Advanced 2026 Topper: सोशल मीडिया से दूरी, 10 घंटे सेल्फ-स्टडी कर भावेश पात्रा बने जेईई एडवांस्ड टॉपर; जाना चाहते है, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Advanced 2026 Topper: सोशल मीडिया से दूरी, 10 घंटे सेल्फ-स्टडी कर भावेश पात्रा बने जेईई एडवांस्ड टॉपर; जाना चाहते है

JEE Advanced Topper: ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के होनहार छात्र भावेश पात्रा ने इतिहास रचते हुए पूरे राज्य में जेईई एडवांस्ड 2026 में पहला स्थान हासिल किया है। भावेश ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 29वीं रैंक (AIR 29) प्राप्त की है।

Mon, 1 June 2026 11:14 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Advanced 2026 Topper: सोशल मीडिया से दूरी, 10 घंटे सेल्फ-स्टडी कर भावेश पात्रा बने जेईई एडवांस्ड टॉपर; जाना चाहते है

JEE Advanced 2026 Topper: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई एडवांस्ड 2026' (JEE Advanced 2026) के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के होनहार छात्र भावेश पात्रा ने इतिहास रचते हुए पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। भावेश ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 29वीं रैंक (AIR 29) प्राप्त की है। उन्होंने कुल 360 अंकों में से 293 अंक स्कोर किए हैं, जिसके साथ ही वे आईआईटी भुवनेश्वर जोन के भी टॉपर बन गए हैं।

जेईई मेन में भी हासिल किया था परफेक्ट 100 परसेंटाइल

भावेश पात्रा कोहेन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र के लिए यह कोई पहली बड़ी कामयाबी नहीं है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई मेन 2026' के दोनों सत्रों (सेशन 1 और सेशन 2) में उन्होंने परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर किया था। वह ओडिशा से दोनों सत्रों में यह कारनामा करने वाले इकलौते छात्र बने थे। भावेश की माता जयश्री बेहरा एक सरकारी इंजीनियर हैं और पिता विश्वजीत पात्रा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE एडवांस्ड 2026 टॉपर AIR 1, 2 और 3 ने बताया बिना टेंशन कैसे क्रैक करें IIT

'सफलता का मूलमंत्र': सोशल मीडिया से पूरी तरह बनाई दूरी

अपनी शानदार सफलता पर बात करते हुए भावेश ने कहा कि पिछले दो वर्षों की निरंतरता और अनुशासन ही उनकी इस उपलब्धि की मुख्य वजह है। उन्होंने छात्रों को एक बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा, “तैयारी के दौरान निरंतरता सबसे ज्यादा जरूरी है। मैंने अपनी तैयारी के पूरे सफर में सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली थी, जिससे मुझे अपना फोकस बनाए रखने में मदद मिली। मैं केवल अपने शिक्षकों के संपर्क में रहने के लिए WhatsApp का उपयोग करता था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Advanced 2026 में कम स्कोर से न हों परेशान; ये ऑप्शन संवारेंगे आपका भविष्य

रोजाना कक्षाओं के अलावा कम से कम 10 घंटे सेल्फ-स्टडी को देते थे। उनका लक्ष्य अब आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में डिग्री हासिल करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के शुभम कुमार ने किया जेईई एडवांस्ड में टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

उसी स्कूल के आर्यस्मण प्रधान बने स्टेट रैंक-2

भावेश के ही स्कूल कोहेन इंटरनेशनल स्कूल के एक अन्य प्रतिभाशाली छात्र आर्यस्मण प्रधान ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आर्यस्मण ने 360 में से 246 अंक लाकर ऑल इंडिया 314वीं रैंक हासिल की है और वे ओडिशा के सेकेंड टॉपर बने हैं। आर्यस्मण आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे कभी घंटों को गिनकर नहीं पढ़ते थे, बल्कि जब भी बैठते थे, पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ते थे और उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दिया था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।