IPU admission : IP University announces special offline counselling for bca bed bba courses check dates IPU : BEd व BCA समेत 5 कोर्सेज के लिए स्पेशल ऑफलाइन काउंसलिंग कराएगा आईपीयू, CUET वालों के लिए चांस, Career Hindi News - Hindustan
More

IPU : BEd व BCA समेत 5 कोर्सेज के लिए स्पेशल ऑफलाइन काउंसलिंग कराएगा आईपीयू, CUET वालों के लिए चांस

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि वह 27 अगस्त से पांच कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग का एक स्पेशल राउंड आयोजित करेगा। केवल वे उम्मीदवार ही इस राउंड में भाग ले सकते हैं जिनका अभी तक दाखिला नहीं हुआ है।

Tue, 26 Aug 2025 01:52 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPU : BEd व BCA समेत 5 कोर्सेज के लिए स्पेशल ऑफलाइन काउंसलिंग कराएगा आईपीयू, CUET वालों के लिए चांस

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने घोषणा की है कि वह 27 अगस्त से पांच कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग का एक स्पेशल राउंड आयोजित करेगा। काउंसलिंग 27 अगस्त से शरू होगी। इसक विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट – www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है। केवल वे उम्मीदवार ही इस राउंड में भाग ले सकते हैं जिनका अभी तक दाखिला नहीं हुआ है। पिछले काउंसलिंग राउंड में किए गए आंशिक भुगतान के लिए कोई फीस एडजस्ट नहीं की जाएगी। मैनेजमेंट कोटे के तहत पहले ही प्रवेश ले चुके उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।

बी.एड. (कोड 122)

बी.एड. (विशेष शिक्षा) (कोड 159)

BAJMC (पत्रकारिता एवं जनसंचार में कला स्नातक) – (कोड 126)

BCA (कंप्यूटर अनुप्रयोग में स्नातक) – (कोड 114)

BBA (व्यवसाय प्रशासन में स्नातक) – (कोड 125)

दाखिला कैसे मिलेगा - राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के अंक, उसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाएं, और फिर CUET के अंक।

CUET मेरिट सूची: विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दी गई है।

आवश्यक दस्तावेज़: उम्मीदवारों को सभी आवश्यक शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों के साथ, GGSIPU रजिस्ट्रार के नाम 96,000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट साथ लाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।