AICTE : BBA BCA and BMS courses will be offered only in AICTE approved colleges AICTE : एआईसीटीई से मान्यता वाले कॉलेजों में ही होगी BBA , BCA और BMS की पढ़ाई, Career Hindi News - Hindustan
More

AICTE : एआईसीटीई से मान्यता वाले कॉलेजों में ही होगी BBA , BCA और BMS की पढ़ाई

बिहार में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त अंगीभूत कॉलेजों में ही बीबीए, बीसीए और बीएमएस की पढ़ाई होगी। सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को तय शर्तों के तहत ही दाखिला लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Wed, 25 Feb 2026 06:17 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
AICTE : एआईसीटीई से मान्यता वाले कॉलेजों में ही होगी BBA , BCA और BMS की पढ़ाई

बिहार में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त अंगीभूत कॉलेजों में ही बीबीए, बीसीए और बीएमएस की पढ़ाई होगी। अंगीभूत कॉलेजों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में तय शर्तों के तहत ही नामांकन के निर्देश उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन. के अग्रवाल की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को दिये गये हैं।

इसके तहत सत्र 2024-25 में दिये गये ऐसे अंगीभूत कॉलेजों के छात्रों के शैक्षणिक हित को सर्वोपरि मानते हुए शर्तों के साथ वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अंगीभूत कॉलेजों को बीबीए, बीसीए, बीएमएस और अन्य सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीट निर्धारण एवं पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति के लिए विश्वविद्यालयों को प्राधिकृत किया गया है।

इसके तहत बीबीए, बीसीए एवं बीएमएस में एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से मान्यता-बंधेज का अक्षरश: पालन किया जायेगा। कॉलेजों में गत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में जिन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए जितनी सीटों की अधिसीमा के तहत पाठ्यक्रम संचालन के लिए सहमति दी गयी थी, उतनी ही सीटों एवं उन्हीं विषयों में नामांकन होंगे, बशर्ते उन पाठ्यक्रम का आर्डिनेंस, रेगुलेशन राज्यपाल सचिवालय से निर्गत हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के BTech और इंजीनियरिंग डिप्लोमा छात्र AICTE की परख योजना में पिछड़े
ये भी पढ़ें:AICTE से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग छात्रों को परीक्षा से रोका, होगी CBI जांच

मुंगेर में इंजीनियरिंग कॉलेज के नए शाखा को एआईसीटीई ने दी मान्यता

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर में कंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण विभाग के नए शाखा को कंप्यूटिंग एवं मैथमेटिक्स को एआईसीटीई ने मान्यता दे दी है। प्राचार्य डा आलोक कुमार सिंह ने कंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण विभागाध्यक्ष डॉ गोविंग कुमार झा , डा सौरभ सुमन , एवं संस्थान के अकादमिक डीन अमित कुमार सिन्हा एवं उनकी टीम को इस शानदार उपलब्धि पर मुबारकबाद दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान मैं पहले से कंप्यूटर साइंस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस से सम्बन्धित क्रमशः 60-60 सीट है एवं मैथमेटिक्स एवं कंप्यूटिंग शाखा के हो जाने से अतिरिक्त 60 सीटो की बढ़ोतरी हो जाने से मुंगेर के छात्र छात्राओं को कंप्यूटर साइंस एवं उससे संबंधित विषयों में पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विभागाध्यक्ष डॉ झा ने बताया कि यह बहुत ही खुशी का विषय है कि बहुत ही कम समय में संस्थान में कुल 180 छात्र छात्राओं का नामांकन कंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण विभाग में होगा। उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान के बच्चे विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनी ,स्टार्टअप में इंटर्नशिप करके रोजगार भी प्राप्त कर रहे है और वो विभिन्न कंप्यूटर लेंग्वेज में प्रोग्रामिंग भी कर रहे है । एआईसीटीई के प्रभारी डा सुमन ने बताया कि एआईसीटीई ने विभिन्न मानकों का परीक्षण करके हमारे संस्थान में 60 सीटो की बढ़ोतरी की। कंप्यूटिंग एवं मेटमैटिक्स आज कल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डाटा मॉडलिंग से सम्बन्धित विशिष्ट विषयों का समायोजन है। ये शाखा हमारे संस्थान में शोध एवं विकास के क्षेत्र में अग्रसर बनाएगी और कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में हो रहे नए बदलाव के लिए भविष्य के लिए मानव श्रम एवं वैज्ञानिक भी तैयार करेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।