JEE Main Topper : बागपत के उत्कर्ष बने यूपी के जेईई मेन टॉपर, देश में 13वीं रैंक, ली थी ऑनलाइन कोचिंग
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के नतीजे में बड़ौत बागपत निवासी उत्कर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुलंदियों को छूया है। पहले ही प्रयास में उत्कर्ष 99.999249 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए न केवल उत्तर प्रदेश के टॉपर रहे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल की।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 के नतीजे में बड़ौत बागपत निवासी उत्कर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुलंदियों को छूया है। पहले ही प्रयास में उत्कर्ष 99.999249 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए न केवल उत्तर प्रदेश के टॉपर रहे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल की। आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस करने के लक्ष्य के साथ उत्कर्ष का फोकस अब जेईई एडवांस पर होगा। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उत्कर्ष दसवीं में 98.8% अंकों के साथ बागपत के टॉपर भी रहे। इस साल वह इंटर की परीक्षा दे रहे हैं।
बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित पूरा परिवार गदगद है। उत्कर्ष वर्तमान में एल्पइान पब्लिक स्कूल लूम बड़ौत में इंटर के छात्र हैं। उत्कर्ष बड़ौत में रहते हैं। मांग गीता शिक्षिका हैं जबकि पिता दीपेंद्र कुमार खोखर सकौती चीनी मिल में महाप्रबंधक हैं। बड़ी बहन ईशा आईजीडीटीयू से एमबीए कर रही हैं। उत्कर्ष ने बोर्ड के साथ-साथ जेईई की तैयारियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग लिया। उत्कर्ष को पढ़ना, परिवार के साथ घूमना-फिरना और तकनीकी चीजों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। पिता दीपेंद्र के अनुसार वर्ष 2025 में उत्कर्ष ने इंडियन नेशनल केमेस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीता था।
सर्वाधिक टॉपर राजस्थान से
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मुख्य 2026 में 12 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें सबसे अधिक तीन छात्र राजस्थान से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सोमवार को यह घोषणा की। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जिन प्रतिभागियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से हैं। एनटीए ने पहले ही घोषणा की थी कि 16 फरवरी को परिणाम जारी किया जाएगा।
जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल नंबर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है। इसमें कुल 12 छात्र शामिल हैं, जिनमें श्रेयस मिश्रा (दिल्ली), नरेन्द्रबाबू गारी महित (आंध्र प्रदेश), शुभम कुमार (बिहार), कबीर छिल्लर (राजस्थान), चिरंजीब (राजस्थान), भावेश (ओडिशा), अनय जैन (हरियाणा), अर्णव गौतम (राजस्थान), पासला महित (आंध्र प्रदेश), माधव विराडिया (महाराष्ट्र), पुरोहित निमय (गुजरात) व विवान शरद माहिश्वरी (तेलंगाना) के नाम हैं।
जेईई मेन के स्टेटवाइज टॉपर ( JEE Main State wise Topper List)
दिल्ली (NCT): श्रेयस मिश्रा (100.00)
आंध्र प्रदेश: नरेन्द्रबाबू गारी महित (100.00) और पासाला मोहित (100.00)
बिहार: शुभम कुमार (100.00)
राजस्थान: कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम (सभी 100.00)
ओडिशा: भावेष पात्रा (100.00)
हरियाणा: अनय जैन (100.00)
महाराष्ट्र: माधव विराड़िया (100.00)
गुजरात: पुरोहित निमय (100.00)
तेलंगाना: विवान शरद माहेश्वरी (100.00)
उत्तर प्रदेश: उत्कर्ष (99.9992497)
कर्नाटक: ए विष्णु साई तेजा (99.9992454)
तमिलनाडु: अजै पी (99.9992380)
मध्य प्रदेश: रिद्धेश अनंत बेंडाले (99.9992186)
पश्चिम बंगाल: कुंतल चौधरी (99.9984908)
पंजाब: भरत बंसल (99.9976982)
चंडीगढ़: कपिश मित्तल और आदित्य गुप्ता (99.9945899)
झारखंड: वैष्णवी कुमारी (99.9775257)
केरल: वैष्णव ईएनके (99.9763781)
जम्मू और कश्मीर: अमितेश्वर सिंह और अभिनव बट्टा (99.8351331)
बाहर भारत : डेविस साजू जॉन (99.9148010)




साइन इन