यूपी के विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती, 21 मार्च तक करें आवेदन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां फार्मेसी, अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान समेत विभिन्न विभागों में की जाएंगी।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां फार्मेसी, अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान समेत विभिन्न विभागों में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट के साथ तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 है।
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो
- यूजीसी नेट उत्तीर्ण हो। या पीएचडी की उपाधि होनी चाहिए।
वेतनमान : 57,700 रुपये।
आयु सीमा : तय मानकों के अनुसार।
इन विषयों में होगी भर्तियां
अंग्रेजी, फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, गृह विज्ञान, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल साइंस, बायोटेक इंजीनियरिंग, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, पत्रकारिता आदि।
चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार/ लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : 1000 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा।
वेबसाइट : www.bujhansi.ac.in
यहां भेजे आवेदन : रजिस्ट्रार, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, कानपुर रोड, झांसी (यूपी) -284128
हेल्पलाइन नंबर : 0510-2320497
झारखंड में लेक्चरर के 349 पदों पर अवसर
झारखंड लोक आयोग (जेपीएससी) ने लेक्चरर के 349 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विषयों के लिए की जाएंगी। सभी प्रकार के आरक्षण का लाभ झारखंड के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के सभी वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम 15 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी डाक से भी भेजने होंगे। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
लेक्चरर, कुल पद : 349 (अनारक्षित-152)
इन विषयों में होगी भर्तियां : ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, मेटलर्जिकल, माइनिंग आदि।
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक या एमई/ एमटेक की डिग्री हो।
●संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। साथ ही नेट/ स्लेट/ सेट उत्तीर्ण हो।
वेतनमान : 57,700 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 65 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया : शैक्षिक की रिकॉर्ड और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।




साइन इन