aiims norcet 10 result norcet 10 result out at aiimsexams ac in download scorecard pdf cutoff marks direct link AIIMS NORCET 10 Result 2026 OUT: एम्स नॉर्सेट 10 रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, स्टेज-2 के लिए 14527 ने किया क्वालिफाई, Career Hindi News - Hindustan
More

AIIMS NORCET 10 Result 2026 OUT: एम्स नॉर्सेट 10 रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, स्टेज-2 के लिए 14527 ने किया क्वालिफाई

AIIMS NORCET 10 Prelims Result 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने 'नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा' यानी NORCET-10 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

Thu, 16 April 2026 07:13 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
AIIMS NORCET 10 Result 2026 OUT: एम्स नॉर्सेट 10 रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, स्टेज-2 के लिए 14527 ने किया क्वालिफाई

AIIMS NORCET 10 Result 2026 OUT: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने 'नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा' यानी NORCET-10 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

इस परिणाम की घोषणा के साथ ही देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी स्टेज-2 की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

नॉर्सेट 10 के लिए 97149 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 92026 एग्जाम में बैठे। स्कीम के मुताबिक 51451 क्वालिफाई किए गए हैं। स्टेज-2 के लिए 14527 बुलाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या MBBS 2022 बैच को देनी होगी NEXT परीक्षा, वायरल नोटिस पर आया NMC का बयान

कैसे चेक करें अपना NORCET 10 का रिजल्ट?

छात्रों की सुविधा के लिए एम्स ने परिणाम को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और उनकी रैंक दी गई है। इसे देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Important Announcements' सेक्शन में "Result of Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET)-10" के लिंक पर क्लिक करें।

3. आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें अपना रोल नंबर (Roll Number) सर्च करें (Ctrl+F का उपयोग करें)।

4. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो इसका मतलब है कि आप सफल घोषित किए गए हैं।

5. भविष्य के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

30 अप्रैल को होगा स्टेज-2 का आयोजन

स्टेज-1 पास करने वाले अभ्यर्थी अब स्टेज-2 में बैठेंगे जो कि 30 अप्रैल 2026 को होगा। एग्जाम सिटी 23 अप्रैल 2026 और एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को आएंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए देश के एम्स संस्थानों, ईएसआईसी दिल्ली, रिम्स इंफाल, सीआईपी रांची, जिपमर, वीएमसी सफदरजंग दिल्ली में खाली पड़े नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NExT परीक्षा पर AIIMS डॉक्टरों की मुहिम, मेडिकल छात्रों की 3 समस्याओं का हल?

कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट की जानकारी

एम्स दिल्ली द्वारा संचालित इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी थी। रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ भी जारी किया गया है। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों के अंकों के साथ-साथ आरक्षण नियमों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम अर्हता अंक (Qualifying Marks) हासिल किए हैं, केवल उन्हीं के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

NORCET-10 स्टेज-II पात्रता हेतु कट-ऑफ पर्सेंटाइल

क्र. सं.श्रेणी (Category)कट-ऑफ पर्सेंटाइल
1.अनारक्षित (UR - General)93.5887683
2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)78.9831134
3.अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)84.2077239
4.अनुसूचित जाति (SC)81.9605328
5.अनुसूचित जनजाति (ST)74.4746050
,
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।