Abhijay Arora Success Story, From JEE Failure to Land a Dream Job at google YouTube Abhijay Arora: JEE में फेल; हार्वर्ड से MBA किया, अभिजय अरोड़ा को कैसे मिली YouTube में नौकरी?, Career Hindi News - Hindustan
More

Abhijay Arora: JEE में फेल; हार्वर्ड से MBA किया, अभिजय अरोड़ा को कैसे मिली YouTube में नौकरी?

Abhijay Arora Success Story: अभिजय अरोड़ा ने 2012 में JEE की विफलता को झेला, बल्कि अपनी मेहनत के दम पर आज दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी 'YouTube' में एक बड़े पद पर काम कर रहा है।

Mon, 6 April 2026 01:16 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Abhijay Arora: JEE में फेल; हार्वर्ड से MBA किया, अभिजय अरोड़ा को कैसे मिली YouTube में नौकरी?

Abhijay Arora Success Story: भारत में हर साल लाखों युवा 'आईआईटी' (IIT) में दाखिला लेने का सपना देखते हैं। इसके लिए वे दिन-रात एक कर देते हैं, लेकिन सफलता चंद लोगों के हाथ ही लगती है। ऐसे में जो छात्र असफल हो जाते हैं, वे अक्सर खुद को हारा हुआ मान लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भारतीय युवक की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने न केवल JEE की विफलता को झेला, बल्कि अपनी मेहनत के दम पर आज दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी 'YouTube' में एक बड़े पद पर काम कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अभिजय अरोड़ा की कहानी ने इंटरनेट पर हजारों लोगों का दिल जीत लिया है और उन छात्रों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगाई है जो किसी प्रतियोगी परीक्षा में असफल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज से फोर्ब्स तक; IIT में फेल होने वाले अलख पांडे कैसे बने अरबपति?

जब टूटा था IIT का सपना

अभिजय अरोड़ा की कहानी उन करोड़ों भारतीय छात्रों जैसी ही शुरू हुई थी, जिनका एकमात्र लक्ष्य इंजीनियरिंग की सबसे कठिन परीक्षा JEE को क्रैक करना था। उन्होंने इसके लिए जी-तोड़ मेहनत की, कोचिंग ली और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। लेकिन जब परिणाम आया, तो उनके हाथ केवल असफलता लगी। वह JEE पास नहीं कर सके और उनका आईआईटी में जाने का सपना टूट गया।

उस समय उन्हें भी वही महसूस हुआ जो किसी भी औसत छात्र को होता है—हताशा, समाज का दबाव और भविष्य को लेकर गहरा डर। लेकिन उन्होंने यहीं हार मानने के बजाय खुद से एक वादा किया कि एक परीक्षा उनकी योग्यता का पैमाना नहीं हो सकती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2.3 करोड़ का पैकेज छोड़ IITian श्रेयांश बने IAS; सेल्फ स्टडी से पास किया UPSC

मंजिल नहीं, रास्ता बदला

2012 में JEE में असफल होने के बाद अभिजय अरोड़ा ने एक साधारण कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की। उन्होंने महसूस किया कि अगर वह IIT के टैग के बिना भी अपनी स्किल्स और कोडिंग पर मेहनत करें, तो वह दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में जगह बना सकते हैं। उन्होंने अपना पूरा ध्यान प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और नए तकनीकी कौशल सीखने पर लगा दिया।

अभिजय अरोड़ा ने कभी हार मानना नहीं सीखा। असफलताओं से घबराने के बजाय उन्होंने खुद को संभाला और IIIT बैंगलोर में अपनी पहचान बनाई, जहाx एक हैकाथॉन जीतकर उन्होंने मलेशिया में शानदार नौकरी हासिल की। हालांकि, उनका असली सपना गूगल में काम करना था। जब लोगों ने उन्हें टोका कि बिना 'IIT टैग' के हार्वर्ड या गूगल जैसी जगहों पर पहुंचना नामुमकिन है, तो अभिजय ने उन बातों की परवाह नहीं की। उन्होंने अपने सपनों पर भरोसा किया और ₹1 करोड़ का भारी-भरकम लोन लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में MBA की पढ़ाई करने का साहसी फैसला किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैलरी अरबों में, दिमाग IIT का! अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत के बॉस हैं ये 5 भारतीय

YouTube के हेडक्वार्टर तक का सफर

उनकी मेहनत तब रंग लाई जब उन्हें दुनिया की दिग्गज कंपनी Google में काम करने का मौका मिला। आज वह अमेरिका में YouTube के हेडक्वार्टर में एक सफल प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत हैं। उनकी यह यात्रा एक छोटे से कमरे में JEE के सवालों से जूझने से शुरू होकर, कैलिफोर्निया में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी की टेबल तक पहुंचने की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

हाल ही में अभिजय अरोड़ा ने अपनी इस यात्रा को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक समय में वह खुद को बहुत कमतर आंक रहे थे, लेकिन समय और धैर्य ने सब बदल दिया। उनकी पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कहानी सिखाती है कि "सफलता का कोई एक तय रास्ता नहीं होता।" अभिजय अरोड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और पत्नी को दिया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।