Zee Entertainment share gain in market selloff ahead of june 10 board meet 10 दिन से रॉकेट बना है चर्चित शेयर, मार्केट पस्त लेकिन इंट्रा-डे में 4% उछला भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

10 दिन से रॉकेट बना है चर्चित शेयर, मार्केट पस्त लेकिन इंट्रा-डे में 4% उछला भाव

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने घोषणा की है कि 10 जून को होने वाली बोर्ड बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस बीच, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर करीब 4 पर्सेंट उछाल के साथ 117.20 रुपये तक पहुंच गया।

Mon, 8 June 2026 11:03 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
10 दिन से रॉकेट बना है चर्चित शेयर, मार्केट पस्त लेकिन इंट्रा-डे में 4% उछला भाव

Zee Entertainment share: ग्लोबल टेंशन की वजह से सोमवार को जब बाजार में हाहाकार मचा हुआ था तभी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के शेयर को खरीदने की लूट सी थी। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर करीब 4 पर्सेंट उछाल के साथ 117.20 रुपये तक पहुंच गया। ये उछाल ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने बोर्ड बैठक का ऐलान किया है। आपको बता दें कि पिछले 10 कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर करीब 40% उछल चुका है।

10 जून को बोर्ड बैठक

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने घोषणा की है कि 10 जून को होने वाली बोर्ड बैठक में इक्विटी शेयर या इक्विटी में बदलने वाले अन्य वित्तीय साधनों के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब जुलाई 2025 में कंपनी के प्रमोटरों को कन्वर्टिबल वारंट जारी करने का प्रस्ताव शेयरधारकों ने खारिज कर दिया था। उस समय प्रस्ताव को आवश्यक 75% समर्थन नहीं मिल सका था। केवल 59.5% वोट इसके पक्ष में पड़े थे जबकि 40.5% निवेशकों ने विरोध किया था। प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों ने भी उस प्रस्ताव का विरोध किया था क्योंकि कंपनी के पास पहले से ही 2,400 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मौजूद थी। ऐसे में निवेशक यह जानना चाहेंगे कि कंपनी को नए फंड की आवश्यकता क्यों है और जुटाई गई राशि का उपयोग किस तरह किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग वापसी या कुछ और… शेयर बाजार में भूचाल के क्या हैं कारण?
ये भी पढ़ें:एक महीने पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी, अब US के एनर्जी फर्म से मिलाया हाथ

हाल ही में कंपनी ने भारत में 39 वैश्विक फीफा टूर्नामेंटों के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए हैं, जिनमें फीफा विश्व कप 2026 और फीफा विश्व कप 2030 भी शामिल हैं। अगले आठ वर्षों तक कंपनी अपने स्पोर्ट्स चैनलों और ZEE5 प्लेटफॉर्म के जरिए इन टूर्नामेंटों का प्रसारण करेगी।

कैसे रहे मार्च तिमाही के नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का खर्च बढ़ने के कारण 103.7 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 188.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के कहा कि तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 5.36 प्रतिशत घटकर 2,101.1 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,341.8 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,958.4 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में बदलेगा पेंशन का गणित? सरकार के सामने आया बड़ा मुद्दा

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा 60 प्रतिशत घटकर 271.3 करोड़ रुपये रह गया जबकि कुल आय लगभग स्थिर रहकर 8,245 करोड़ रुपये रही। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर दो रुपये के डिविडेंड की अनुशंसा की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,