US based GE Vernova inks pact with powerica for supply of wind turbines in gujarat ipo launched in april एक महीने पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी, अब US के एनर्जी फर्म से मिलाया हाथ, Business Hindi News - Hindustan
More

एक महीने पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी, अब US के एनर्जी फर्म से मिलाया हाथ

गुजरात में एक परियोजना के लिए 28 पवन चक्कियों की आपूर्ति को अमेरिका की एनर्जी कंपनी-जीई वर्नोवा और पावरिका लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ है।

Sat, 6 June 2026 09:50 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
एक महीने पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी, अब US के एनर्जी फर्म से मिलाया हाथ

शेयर बाजार में लिस्टेड पावरिका लिमिटेड ने अमेरिका की एनर्जी कंपनी-जीई वर्नोवा के साथ एक बड़ी डील की है। इसके तहत, गुजरात में एक परियोजना के लिए 28 पवन चक्कियों की आपूर्ति के लिए रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी पावरिका लिमिटेड के साथ एक समझौता किया गया है। जीई वर्नोवा ने कहा कि इस डील के तहत गुजरात के बोटाद विंड एनर्जी परियोजना में पवन चक्कियों की आपूर्ति किए जाने के साथ उनकी स्थापना की जाएगी।

क्या कहा कंपनी ने?

पावरिका लिमिटेड ने कहा- यह परियोजना भारत के बाजार में जीई वर्नोवा की 3.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन चक्की की शुरुआत का संकेत देती है। यह कंपनी की रणनीति की अहम उपलब्धि है, जिसके तहत वह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते रिन्यूएबल एनर्जी बाजारों में से एक भारत में अपने जमीनी विंड एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।" पावरिका लिमिटेड ने यह परियोजना गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धी नीलामी के माध्यम से हासिल की है।

किस भाव पर है शेयर?

पावरिका लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 500 रुपये के स्तर पर है। शेयर की पिछली क्लोजिंग 514.05 रुपये पर थी। वहीं, इस शेयर का ऑल टाइम हाई 588 रुपये है। शेयर का यह भाव मई 2026 में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके पोर्टफोलियो में हैं यस बैंक के शेयर? आया है बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में बदलेगा पेंशन का गणित? सरकार के सामने आया बड़ा मुद्दा

बता दें कि इसी साल अप्रैल में कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। पावरिका का शेयर 2 अप्रैल को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। कारोबार के पहले दिन 395 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। एनएसई में यह शेयर 366 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इश्यू प्राइस से 7.34 प्रतिशत कम था। कारोबार के दौरान, यह 397 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया और 365.10 रुपये का न्यूनतम स्तर तक आया। बाद में यह शेयर 385 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 2.53 प्रतिशत की गिरावट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एशिया के सबसे रईस अरबपति बन गए अडानी, टिकटॉक के मालिक से पीछे अंबानी

बीएसई में, यह 375 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इश्यू प्राइस से 5.06 प्रतिशत कम था। यह शेयर अंत में 390 रुपये पर बंद हुआ, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 1.27 प्रतिशत कम है। पावरिका लिमिटेड का 1,100 करोड़ रुपये के आईपीओ को संस्थागत खरीदारों से जबरदस्त समर्थन मिला। कंपनी ने शेयर के लिए इश्यू प्राइस 375-395 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कंपनी ने तब बताया था कि आईपीओ से मिली रकम में से 525 करोड़ रुपये कंपनी के कर्ज को कम करने में लगाए जाएंगे जबकि शेष का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,