yogi government is going to give loan of rs 10 lakh without interest how to apply and what are the conditions ₹10 लाख का लोन बिना ब्याज के देने जा रही योगी सरकार, कैसे करें अप्लाई?, Business Hindi News - Hindustan
More

₹10 लाख का लोन बिना ब्याज के देने जा रही योगी सरकार, कैसे करें अप्लाई?

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब योगी सरकार युवाओं को 1000000 रुपये का लोन, वह भी बिना ब्याज के देने जा रही है। इस योजना की शर्तें क्या हैं और इसके लिए कहां और कैसे अप्लाई करें? यहां जानें सबकुछ।

Fri, 1 May 2026 11:32 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
₹10 लाख का लोन बिना ब्याज के देने जा रही योगी सरकार, कैसे करें अप्लाई?

1 मई 2026 को योगी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत अब 18 साल के युवा भी 10 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त लोन प्राप्त कर सकेंगे। योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹1,000 करोड़ रखे गए हैं।

इस योजना के तहत अभी कितना मिल रहा है लोन

अभी इस योजना में 5 लाख का लोन और एज लिमिट 21 से 40 है। सरकार का प्रस्ताव है कि न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी जाए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष ही रहेगी। साथ ही लोन लिमिट को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की तैयारी है। दूसरे चरण में युवा उद्यमी अब 7.5 लाख रुपये के बजाय 15 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त लोन प्राप्त कर सकेंगे।

पात्रता की शर्तें

आयु सीमा:अब 18 से 40 वर्ष (प्रस्तावित)

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:8वीं पास

निवास:उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी

विशेष प्राथमिकता:इंटरमीडिएट (12वीं) पास और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत प्रशिक्षित प्रतिभागियों को दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आज मजदूर दिवस पर बैंक बंद हैं? पूरे मई में कितने दिन है छुट्टी?
ये भी पढ़ें:इस साल 1500 रुपये बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम, क्यों बढ़े LPG के रेट?

मार्जिन मनी सब्सिडी: आवेदकों को प्रोजेक्ट कॉस्ट का एक हिस्सा मार्जिन मनी के तौर पर जमा कराना होता है। इसमें सरकार 10% तक की सब्सिडी (अधिकतम ₹50,000) प्रदान करती है।

· सामान्य वर्ग:15% मार्जिन मनी

· ओबीसी:12.5%

· एससी/एसटी/दिव्यांग:10%

यह स्कीम दो चरणों में काम करती है

पहला चरण:5 लाख रुपये तक का लोन, 6 महीने की मोरेटोरियम अवधि, फिर 4 साल में चुकाना होता है।

दूसरा चरण:पहला लोन चुकाने पर मिलता है, 50% ब्याज सब्सिडी और ₹15 लाख तक का लोन।

अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स: आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र और प्रोजेक्ट रिपोर्ट।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के रेट में बड़े झटके के बाद चेक करें पेट्रोल-डीजल के 1 मई के दाम
ये भी पढ़ें:6 महीने में RBI 100 टन से ज्यादा सोना भारत लाया, विदेश में अभी कितना रखा है

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कैसे करें अप्लाई

स्टेप-1: सबसे पहले https://msme.cmyuva.org.in/home पोर्टल पर जाएं। यहां बाईं तरफ एक फार्म होगा जिसके सबसे ऊपर लिखा होगा "यदि व्यवसाय शुरू करना चाहते है, तो हमें बतायें? "

स्टेप-2: इसके नीचे Mobile Number वाले बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालें।

स्टेप-3: Full Name वाले बॉक्स में अपना पूरा नाम लिखें।

स्टेप-4: अभी यहां एज 21-40 दिखा रहा है। यहां अपनी उम्र डालें और जेंडर सेलेक्ट करें। इसके बाद शहरों की लिस्ट से अपना शहर चुनें।

स्टेप-5: जिस सेक्टर में बिजनेस डालना चाहते हैं, उस सेक्टर को चुनें। इसके बात इंडस्ट्री चुनें। फिर सबमिट कर दें।

योजना की सफलता की कहानी: वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3,86,092 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 1,38,304 युवाओं को लोन दिया जा चुका है। 10,000 से अधिक इनोवेटिव वेंचर स्थापित किए जा चुके हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,