क्या आज मजदूर दिवस पर बैंक बंद हैं? पूरे मई में कितने दिन है छुट्टी?
Bank Holiday: अगर आप भी आज मजदूर दिवस (लेबर डे) पर कन्फ्यूजन हैं कि देशभर में बैंक खुले रहेंगे या बंद? तो चलिए आपका कन्फ्यूजन दूर करते हैं। बताते हैं कि आज कहां-कहां बैंक बंद हैं और कहां खुले हैं।

आज 1 मई 2026, शुक्रवार को मजदूर दिवस (लेबर डे) मनाया जा रहा है। इस दिन को लेकर ग्राहकों में कन्फ्यूजन है कि देशभर में बैंक खुले रहेंगे या बंद? तो चलिए आपका कन्फ्यूजन दूर करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 1 मई 2026 को देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद हैं। वहीं, कुछ राज्यों में बैंक खुले हैं। यह अंतर राज्य सरकारों द्वारा घोषित स्थानीय छुट्टियों पर निर्भर करता है।
किन शहरों में आज 1 मई को बैंक बंद हैं?
RBI की लिस्ट के मुताबिक 27 शहरों में बैंक बंद हैं। इन शहरों में अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा शामिल हैं।
किन शहरों में आज बैंक खुले हैं: अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जयपुर, कोहिमा, शिलांग।
अगर आपके शहर का नाम ऊपर किसी भी सूची में नहीं है, तो अपने स्थानीय बैंक शाखा से एक बार जरूर कन्फर्म कर लें।
Bank Holiday List May 2028
मई 2026 में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा, कई त्योहारों और राज्य दिवसों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर, मई 2026 में लगभग 12 दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
1 मई शुक्रवार: मजदूर दिवस/ महाराष्ट्र दिवस/ बुद्ध पूर्णिमा
3 मई रविवार: साप्ताहिक अवकाश
9 मई शनिवार: सेकेंड सैटरडे/ रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (कुछ राज्य)
10 मई रविवार: साप्ताहिक अवकाश
16 मई शनिवार: सिक्किम राज्य दिवस
17 मई रविवार: साप्ताहिक अवकाश
23 मई शनिवार: चौथा शनिवार (सभी बैंक बंद)
24 मई रविवार: साप्ताहिक अवकाश
26 मई मंगलवार: काजी नजरुल इस्लाम जयंती
27 मई बुधवार: ईद-उल-अजहा
28 मई गुरुवार: बकरीद (चुनिंदा राज्य)
31 मई रविवार: साप्ताहिक अवकाश
बैंक बंद होने पर भी ये सर्विसेज मिलेंगी
अगर आपके शहर में बैंक की शाखा बंद है, तो भी नीचे दी गई सभी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। जैसे UPI (गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, अमेजन पे), मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग (फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, चेक बुक रिक्वेस्ट), ATM से निकासी और जमा, डेबिट / क्रेडिट कार्ड, NEFT / RTGS / IMPS (ऑनलाइन ट्रांसफर) जैसी सेवाएं चालू रहेंगी। केवल लॉकर, बड़े कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस या डीडी बनवाने जैसे कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है। ये छुट्टी के दिन नहीं हो सकेंगे।
ग्राहकों के लिए सुझाव: बकरीद के दिन ध्यान रखें 27-28 मई को लगातार दो दिन छुट्टी हो सकती है, इसलिए नकदी या जरूरी ट्रांजैक्शन पहले ही कर लें। आरबीआई की वेबसाइट चेक करें। राज्यवार सही जानकारी के लिए RBI का आधिकारिक हॉलीडे लिस्ट देखें।




साइन इन