Yajur Fibres IPO going to open from 7 jan 2026 price band 164 to 174 rupee 7 जनवरी को खुल रहा 45 साल पुरानी कंपनी का IPO, प्राइस बैंड 164-174 रुपये, Business Hindi News - Hindustan
More

7 जनवरी को खुल रहा 45 साल पुरानी कंपनी का IPO, प्राइस बैंड 164-174 रुपये

Yajur Fibres IPO: अगले हफ्ते यजुर फाइबर्स आईपीओ खुल रहा है। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ साइज 120.41 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 69 लाख नए शेयर जारी करेगी।

Sat, 3 Jan 2026 09:50 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
7 जनवरी को खुल रहा 45 साल पुरानी कंपनी का IPO, प्राइस बैंड 164-174 रुपये

Yajur Fibres IPO: अगले हफ्ते यजुर फाइबर्स आईपीओ खुल रहा है। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ साइज 120.41 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 69 लाख नए शेयर जारी करेगी। बता दें, यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक खुला रहेगा।

Yajur Fibres IPO प्राइस बैंड क्या है?

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 164 रुपये से 174 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की तरफ से 800 शेयरों का एक प्राइस बैंड तय किया किया गया है। लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम 1600 शेयर खरीदने होंगे। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 278400 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेना ने इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक को दिया ₹292.69 करोड़ का काम

ग्रे मार्केट में जीरो रुपये पर ट्रेड कर रहा है आईपीओ

कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए चिंताजनक बात यह है कि ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ संघर्ष कर रहा है। मौजूदा समय में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मौजूदा जीएमपी की भी प्रीमियम लिस्टिंग को नकारता है।

क्या करती है कंपनी?

इस कंपनी की शुरुआत 1980 में हुई थी। कंपनी फ्लैक्स, जूट और हेम्प की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। मौजूदा समय में 300 मैट्रिक टन उत्पादन करने की इसकी क्षमता है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बंगाल में स्थित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:376 गुना सब्सक्राइब हुआ सस्ता IPO, निवेशकों ने खूब खर्च किया पैसा, GMP में उछाल

आईपीओ के पैसे का उपयोग कंपनी बंगाल स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शेड के लिए करेगी। इसके अपनी सब्सिडियरी में निवेश करेगी। आईपीओ के पैसे का उपयोग वर्किंग कैपिटल और जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए भी किया जाएगा। बता दें, होरिजोन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, MAS सर्विसेज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,