Modern Diagnostic IPO subscribed 376 times GMP rises 376 गुना सब्सक्राइब हुआ सस्ता IPO, निवेशकों ने खूब खर्च किया पैसा, GMP में उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

376 गुना सब्सक्राइब हुआ सस्ता IPO, निवेशकों ने खूब खर्च किया पैसा, GMP में उछाल

मॉडर्न डायग्नोस्टिक आईपीओ (Modern Diagnostic IPO) पर निवेशकों ने जमकर पैसा खर्च किया है। आईपीओ को तीन दिन में 376.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 342.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Fri, 2 Jan 2026 10:05 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
376 गुना सब्सक्राइब हुआ सस्ता IPO, निवेशकों ने खूब खर्च किया पैसा, GMP में उछाल

मॉडर्न डायग्नोस्टिक आईपीओ (Modern Diagnostic IPO) पर निवेशकों ने जमकर पैसा खर्च किया है। आईपीओ को तीन दिन में 376.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 342.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्यूआईबी कैटगरी में इस एसएमई आईपीओ को 193 गुना और एनआईआई में 702 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दें, ग्रे मार्केट भी पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

क्या है आईपीओ का साइज?

मॉडर्न डायग्नोस्टिक आईपीओ का साइज 36.89 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 41 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर ही आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक कोई भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेना ने इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक को दिया ₹292.69 करोड़ का काम

क्या है प्राइस बैंड

मॉडर्न डायग्नोस्टिक आईपीओ का प्राइस बैंड 85 रुपये से 90 रुपये है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर दांव लगाना पड़ा है। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 288000 रुपये है। बता दें, यह आईपीओ 31 दिसंबर को खुला था। निवेशकों के पास आज यानी 2 जनवरी 2026 तक का मौका था।

मॉडर्न डायग्नोस्टिक आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 30 दिसंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 10.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकते हैं यह 5 बड़े IPO, ₹18000 करोड़ जुटाने की तैयारी

GMP में उछाल

मॉडर्न डायग्नोस्टिक आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति बेहतर होती जा रही है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आज 16 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 17.78 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। यह ग्रे मार्केट में कंपनी की सबसे मजबूत स्थिति है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 10 रुपये रहा है।

इस कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी। कंपनी देश भर में 21 सेंटर ऑपरेट कर रही है। यह सेंटर 8 प्रदेशों में संचालित किए जा रहे हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,