Nibe Limited received 292 69 crore rupee work order from indian army defence share jumps upto 10 percent सेना ने इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक को दिया ₹292.69 करोड़ का काम, 10% तक उछला शेयर, फिर से दहाड़ने लगा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

सेना ने इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक को दिया ₹292.69 करोड़ का काम, 10% तक उछला शेयर, फिर से दहाड़ने लगा शेयर

Defence Stocks: डिफेंस इंजीनियरिंग फर्म Nibe Limited के शेयरों में शुक्रवार को ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। कंपनी से जुड़ी एक बड़ी खबर भी इसी दिन सामने आई है। स्टॉक एक्सचेंज को डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी ने बताया कि उन्हें 292.69 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर इंडियन आर्मी से मिला है।

Fri, 2 Jan 2026 09:44 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सेना ने इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक को दिया ₹292.69 करोड़ का काम, 10% तक उछला शेयर, फिर से दहाड़ने लगा शेयर

Defence Stocks: डिफेंस इंजीनियरिंग फर्म Nibe Limited के शेयरों में शुक्रवार को ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। कंपनी से जुड़ी एक बड़ी खबर भी इसी दिन सामने आई है। स्टॉक एक्सचेंज को डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी ने बताया कि उन्हें 292.69 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर इंडियन आर्मी से मिला है। बता दें, 2 जनवरी दिन शुक्रवार को Nibe Limited के शेयर 1179.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर खुले थे। दिन में 9.98 प्रतिशत की उछाल के बाद यह डिफेंस स्टॉक 1249 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर कंपनी के शेयरों का भाव 9.21 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1240.25 रुपये के लेवल पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकते हैं यह 5 बड़े IPO, ₹18000 करोड़ जुटाने की तैयारी

किस लिए मिला है यह ऑर्डर?

इस ऑर्डर के अनुसार कंपनी को मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर के लिए जमीन सामान, एक्सेसरीज, ईएसपी और गोला-बारुद का उत्पादन और सप्लाई का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर को कंपनी को 12 महीने में पूरा करना है। बता दें, मई 2025 में निबे लिमिटेड को इजारयाल से 300 किलोमीटर के यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर के उत्पादन और सप्लाई का काम मिला था।

पिछले एक साल में जमकर हुई मुनाफावसूली

बीते एक साल में निबे लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट आई है। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2000.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 753.05 रुपये है। निबे लिमिटेड का मार्केट कैप 1798 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संघर्ष कर रही टाटा की इस कंपनी को लेकर आई बड़ी खबर, करीब 2% चढ़ गया भाव

दो साल में निबे लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 87 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 205 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 8162 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,