world bank will give grant to Tata Power Company Ltd in bhutan hydro project टाटा पावर को इस बड़े प्रोजेक्ट में मिला वर्ल्ड बैंक का साथ, मंजूर हुआ ग्रांट, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा पावर को इस बड़े प्रोजेक्ट में मिला वर्ल्ड बैंक का साथ, मंजूर हुआ ग्रांट

Tata Power Company Ltd Share Price: भूटान के दूसरे सबसे बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट में टाटा पावर को वर्ल्ड बैंक का साथ मिला है। इस हाइड्रो प्रोजेक्ट का बड़ा लाभ भारत को भी मिलेगा। इस से उत्पादित हुए 80 प्रतिशत बिजली का प्रयोग भारत करेगा।

Fri, 23 Jan 2026 05:37 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा पावर को इस बड़े प्रोजेक्ट में मिला वर्ल्ड बैंक का साथ, मंजूर हुआ ग्रांट

Tata Power Company Ltd Share Price: भूटान के दूसरे सबसे बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट में टाटा पावर को वर्ल्ड बैंक का साथ मिला है। इस हाइड्रो प्रोजेक्ट का बड़ा लाभ भारत को भी मिलेगा। इस से उत्पादित हुए 80 प्रतिशत बिजली का प्रयोग भारत करेगा। बता दें, इस प्रोजेक्ट को टाटा पावर और भूटान के स्थानीय कंपनी मिलकर तैयार कर रही है।

विश्व बैंक दे रहा है ग्रांट

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार वर्ल्ड बैंक ने 1125 मेगावाट के दोरगिलूंग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में टाटा पावर और भूटान की कंपनी भूटान ड्रूक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन को साथ देने की बात कही गई है। इस प्रोजेक्ट के वर्ल्ड बैंक ने 150 मिलियन डॉलर के ग्रांट की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 150 मिलियन डॉलर का क्रेडिट इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोशिएशन से मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न डिफेंस कंपनी को मिला ₹610 करोड़ का काम, शेयर बाजार में अच्छा बीता 1 साल

80% का उपयोग भारत करेगा

इस हाइड्रो प्रोजेक्ट में 60 प्रतिशत हिस्सा डोरजिलूंग हाइड्रोपावर लिमिटेड का है। बाकि बचा 40 प्रतिशत हिस्सा टाटा पावर के पास है। यह हाइड्रो प्रोडेक्ट शुरु होने के बाद 4500 गीगावाट की बिजली प्रोड्यूस करेगा। जिसमें से 80 प्रतिशत भारत में सप्लाई की जाएगी। टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी इंडिया में बिजली को इंपोर्ट करेगी। उसके बाद डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा। डिस्ट्रीब्यूशन भी टाटा की ही कंपनी करेगी।

बिजली के अलावा यह प्रोजेक्ट बनाने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:52 वीक हाई पर पहुंचा यह चर्चित स्टॉक, चांदी बनी तेजी की वजह

टाटा पावर के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को बीएसई में टाटा पावर के शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 345.30 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते एक साल में टाटा पावर के शेयरों की कीमतों में 4.82 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 0.29 प्रतिशत टूट चुका है। हालांकि, इसके बाद भी 5 साल में टाटा पावर के शेयरों का भाव 335 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,