नवरत्न डिफेंस कंपनी को मिला ₹610 करोड़ का काम, शेयर बाजार में अच्छा बीता 1 साल, आपका है दांव?
Defence Stocks: नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने शुक्रवार को दी जानकारी में बताया कि उन्हें 610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है। इस वर्क ऑर्डर के तहत बीईएल को कम्युनिकेशंस डिवाइस, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, थर्मल इमेजिंग सिस्टम, जैमिंग इक्विपमेंट का ऑर्डर मिला है।

Defence Stocks: नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited) ने शुक्रवार को दी जानकारी में बताया कि उन्हें 610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है। इस वर्क ऑर्डर के तहत बीईएल को कम्युनिकेशंस डिवाइस, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, थर्मल इमेजिंग सिस्टम, जैमिंग इक्विपमेंट का ऑर्डर मिला है। इसी ऑर्डर में रिपेयर पार्ट्स और एसोसिएटेड सर्विसेज का भी काम मिला है।
कंपनी को मिले नए ऑर्डर दिखाते हैं कि डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर्स में अच्छी स्थिति है। भारतीय सेनाओं के साथ-साथ सरकार की अलग-अलग संस्थाओं की तरफ से अच्छा ऑर्डर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें, आज के मिले नए ऑर्डर से पहले बीईएल को 8 जनवरी को ऑर्डर मिला था। तब कंपनी ने 596 करोड़ रुपये का ऑर्डर सिक्योर किया था।
पोजीशनल निवेशकों को मिला मोटा रिटर्न
नवरत्न डिफेंस कंपनी का शेयर शुक्रवार को 1.84 प्रतिशत की गिरावट के बाद 409.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 49 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.56 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, डिफेंस कंपनी का 52 वीक हाई 435.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 240.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.99 लाख करोड़ रुपये का है।
दो साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 119 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में बीईएल के शेयरों का भाव 304 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों का भाव 830 प्रतिशत बढ़ चुका है।
लगातार डिविडेंड भी देती रही है कंपनी
पिछले साल कंपनी के शेयर बाजार में दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी मिलाकर 2.40 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन