Hindustan Zinc Ltd Share Price hit 52 week high after 6 percent surged 52 वीक हाई पर पहुंचा यह चर्चित स्टॉक, चांदी बनी तेजी की वजह, आज शेयरों में 6% की उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

52 वीक हाई पर पहुंचा यह चर्चित स्टॉक, चांदी बनी तेजी की वजह, आज शेयरों में 6% की उछाल

Hindustan Zinc Ltd Share Price: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच एक कंपनी है जिसकी खूब डिमांड है। हम बात कर रहे हैं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गए।

Fri, 23 Jan 2026 12:16 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
52 वीक हाई पर पहुंचा यह चर्चित स्टॉक, चांदी बनी तेजी की वजह, आज शेयरों में 6% की उछाल

Hindustan Zinc Ltd Share Price: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच एक कंपनी है जिसकी खूब डिमांड है। हम बात कर रहे हैं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गए। इस उछाल के पीछे की वजह चांदी की कीमतों में तेजी है। बता दें, यह कंपनी वेदांता लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है।

6 महीने में 56% चढ़ा है भाव

बीएसई में आज 23 जनवरी को यह स्टॉक बढ़त के साथ 697.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 709.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी की 52 वीक हाई है। बता दें, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 56 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिगो का शेयर ‘जमीन’ पर, 4% गिरा भाव, क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?

चांदी की कीमतों में उछाल जारी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में आज शुक्रवार को चांदी का भाव 3.33 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पहले गुरुवार को यह 3.27 लाख रुपये पर बंद हुआ था। बता दें, आज दिन में चांदी का भाव 3.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

क्या है चांदी से कंपनी का कनेक्शन

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने हाल ही में एक प्रेजेंटेशन में कहा है कि यह एक मात्र इंटीग्रेटेड और लिस्टेड सिल्वर प्रोड्यूसर है। कंपनी मौजूदा स्थिति को भुनाने में काफी सक्षम है। इंवेस्टर्स के पेश किए गए प्रेजेंटेशन के अनुसार सिल्वर कंपनी के लिए मात्र एक बायप्रोडक्ट नहीं रह गया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के ओवरआल प्रॉफिट में यह 44 प्रतिशत को योगदान दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 2.80 गुना सब्सक्राइब, GMP अभी से दिखा रहा ₹151 पर लिस्टिंग

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों का भाव बीते एक महीने में 15 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, स्टॉक साल भर में 48 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 155 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,