भारतीय कंपनी की 'जादुई दवा' को अमेरिका में मंजूरी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे कंपनी के शेयर
भारतीय दवा कंपनी वॉकहार्ट के शेयर सोमवार को इंट्राडे के दौरान 19% की तूफानी तेजी के साथ 2420 रुपये पर पहुंच गए हैं। वॉकहार्ट ने घोषणा की है कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने उसकी एंटीबायोटिक जैनिच (ZAYNICH) को मंजूरी दे दी है।

फार्मा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। वॉकहार्ट के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही 19 पर्सेंट के जोरदार उछाल के साथ 2420 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। वॉकहार्ट लिमिटेड ने घोषणा की है कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने उसकी नोवेल इंट्रावेनस एंटीबायोटिक जैनिच (ZAYNICH) को अमेरिकी मार्केट के लिए मंजूरी दे दी है। यह एंटीबायोटिक वयस्कों में कॉम्प्लीकेटेड यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस (cUTI) के इलाज में काम आती है। वॉकहार्ट की इस एंटीबायोटिक को मैजिक पिल या मिरकल ड्रग भी कहा गया है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने भी जैनिच के इंपोर्ट और इंडियन मार्केट में इसकी मार्केटिंग को मंजूरी दे दी है।
1425 रुपये से 2400 रुपये के पार पहुंचे शेयर
इंडियन फार्मा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक महीने में गजब की तेजी देखने को मिली है। वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयर 4 मई 2026 को 1425.50 रुपये पर थे। फार्मा कंपनी के शेयर 1 जून 2026 को 2420 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस अवधि में कंपनी के शेयरों में 68 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। अगर पिछले 5 दिन की बात करें तो फार्मा कंपनी के शेयर 45 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 1579 रुपये से बढ़कर 2420 रुपये पर पहुंच गए हैं।
एंटीबायोटिक को लेकर वॉकहार्ट ने क्या कहा…
फार्मा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड के मुताबिक, जैनिच (ZAYNICH) फोर्थ जेनरेशन सेफलॉस्परिन सेफेपाइम और जाइडबैक्टम को कंबाइंड करती है और यह एक साथ मई पेंसिलिन-बाइडिंग प्रोटीन्स को टारगेट करती है। इस एंटीबायोटिक को पहले एफडीए से क्वॉलीफाइड इंफेक्शस डिसीज प्रॉडक्ट और फास्ट ट्रैक डेजिग्नेशंस मिल चुका है। यूएस एफडीए का यह अप्रूवल ऐसे समय आया है, जब एंटीमाइक्रोबिएल रेजिस्टेंस एक बड़ी हेल्थकेयर चुनौती बना हुआ है। वॉकहार्ट ने डेटा का हवाला देते हुए बताया है कि अमेरिका में हर साल 2.8 मिलियन से ज्यादा एंटीमाइक्रोबिएल-रेजिस्टेंट इंफेक्शंस होते हैं, जिससे हर साल 35000 से ज्यादा मौतें होती हैं। वॉकहार्ट ने यह भी बताया है कि अमेरिका में हर साल कॉम्प्लीकेटेड यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस की वजह से 6 लाख से ज्यादा हॉस्पिटलाइजेशंस होते हैं।
DCGI से भी मिली मंजूरी
फार्मास्युटिकल कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड ने बताया है कि जैनिच (ZAYNICH) को 27 मई 2026 को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से भी मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, वॉकहार्ट लिमिटेड ने यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी फॉर द एंटीबायोटिक को मार्केटिंग अर्थोराइजेशन एप्लीकेशन सबमिट किया है। वॉकहार्ट अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2004 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा।




साइन इन