lpg price today 1 jun cylinder becomes rs 42 more expensive check new rates of domestic and commercial gas LPG Price Today: ₹42 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें घरेलू और कमर्शियल के नए रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: ₹42 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें घरेलू और कमर्शियल के नए रेट

LPG Cylinder Price Today: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन ने एलपीजी सिलेंडरों के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। कर्नाटक के बेंगलुरू से गुजरात के अहमदाबाद तक सिलेंडर महंगा हो गया है। आइए 1 जून को जारी नए रेट चेक करें…

Mon, 1 June 2026 05:15 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: ₹42 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें घरेलू और कमर्शियल के नए रेट

आज एक बार फिर एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली में आज 1 जून से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये की जगह अब ₹3,113.50 का मिलेगा। इसमें 42 रुपये का इजाफा हुआ है। बेंगलुरु में अब कमर्शियल ₹3198 में बिक रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 1 जून से 920 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3135 रुपये का हो गया है।

मुंबई में कमर्शियल 3,024 रुपये से बढ़कर 3067.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल पहले 3,237 रुपये था और आज से 3283 रुपये का हो गया है। वहीं, लखनऊ में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3236 रुपये हो गया है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल 3155 रुपये में बिक रहा है।

बता दें युद्ध के बाद से कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1373 रुपये बढ़ चुके हैं, जिसमें पिछले महीने की सबसे बड़ी 993 रुपये की बढ़ोतरी भी शामिल है। हालांकि, इस दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम केवल 60 रुपये बढ़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर 1.5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की टैक्स कटौती का सरकार ने किया ऐलान

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या हैं रेट?

दिल्ली समेत पूरे देश में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। इसके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर दिल्ली की बात करें तो घरेलू ग्राहकों के लिए 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर ₹913 में उपलब्ध है। वहीं 5 किलो का छोटा घरेलू सिलेंडर ₹339 में मिल रहा है। इसके अलावा 10 किलो एक्स्ट्रालाइट एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹652 तय की गई है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली में कमर्शियल यूज के लिए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। इसमें 42 रुपये की बढ़़ोतरी की गई है। वहीं 19 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹3,136 और 19 किलो नॉनकट सिलेंडर ₹3,262 में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या और बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम, मई में लगा ₹1000 का झटका, जून में क्या होगा?

छोटे सिलेंडरों के रेट

5 किलो नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की रीफिल कीमत ₹821.50 है, जबकि नया सिलेंडर ₹1,765.50 से ₹1,779.50 के बीच उपलब्ध है। 2 किलो एफटीएल सिलेंडर की कीमत ₹1,062.50 और रीफिल ₹354.50 तय की गई है।

औद्योगिक उपयोग वाले सिलेंडर भी महंगे

औद्योगिक और बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 47.5 किलो वाला सामान्य एलपीजी सिलेंडर 105 रुपये बढ़कर ₹7,779.50 का हो गया है। वहीं 47.5 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹7,836 में मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 4-5 दिन का रणनीतिक तेल भंडार! पेट्रोल, LPG और खाद के दाम पर पड़ेगा दबाव

इसके अलावा 425 किलो वाले बड़े एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹69,651 तय की गई है, जबकि 425 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹70,153 में उपलब्ध है। 425 किलो बिना गंध वाले एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹46,497.50 है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,