will you get 22nd installment of pm kisan or not check your name in new list आज PM Kisan की 22वीं किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं, चेक करें लिस्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

आज PM Kisan की 22वीं किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं, चेक करें लिस्ट

PM Kisan New List: पीएम किसान की 22वीं किस्त के रूप में 2000-2000 रुपये आज आपके खाते में आएंगे कि नहीं, इसके लिए पीएम किसान की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक करें। आप अपने मोबाइल से घर बैठे अपना नहीं बल्कि पूरे गांव के लाभार्थियों का नाम लेटेस्ट लिस्ट में देख सकते हैं।

Fri, 13 March 2026 05:33 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
आज PM Kisan की 22वीं किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं, चेक करें लिस्ट

PM Kisan New List: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

पीएम किसान की 22वीं किस्त के रूप में 2000-2000 रुपये आपके खाते में आएंगे कि नहीं, इसके लिए पीएम किसान की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक करें। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से घर बैठे अपना नहीं बल्कि पूरे गांव के लाभार्थियों का नाम लेटेस्ट लिस्ट में देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करते जाना है...

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Kisan Update: करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेंगे ₹2000, घर बैठे ऐसे चेक करें

पहला स्टेप: पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और Benificiary List को टैप करें।

दूसरा स्टेप: एक नया पेज खुलेगा जिसमें Benificiary List लिखा होगा। यहां आप राज्य, जिला, तहसील भरें। ब्लॉक और गांव चुनें। इसके बाद Get Report पर टैप करें। आपके सामने पूरे गांव की सबसे ताजी लिस्ट खुल जाएगी। इसमें जिसका नाम होगा, उनके खाते में 13 मार्च को 2000 रुपये गिरेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेट कंफर्म: इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, किसानों का इंतजार खत्म

किस्तों पर एक नजर

इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में जारी की गई थी। उस समय 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ पहुंचा और 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। इससे पहले अगस्त 2025 में जारी 20वीं किस्त में 9.8 करोड़ किसानों को शामिल किया गया था, जिनमें से 2.4 करोड़ महिला किसान थीं। यह योजना किसानों को खेती के लिए जरूरी सामान खरीदने, फसल की अच्छी देखभाल करने और अनौपचारिक कर्ज पर उनकी निर्भरता कम करने में मदद करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Kisan की अगली किस्त पाने के लिए जरूर करा लें किसान रजिस्ट्री

डिजिटल हुई किसान सम्मान योजना

पिछले कुछ वर्षों में इस योजना ने रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूत किया है। फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया पीएम-किसान मोबाइल ऐप किसानों को खुद को रजिस्टर करने, अपनी किस्त की स्थिति देखने और ई-केवाईसी पूरी करने की सुविधा देता है। हाल ही में 24 फरवरी 2026 को इस योजना ने अपने सात साल पूरे किए, जिसकी जानकारी आधिकारिक पीएम-किसान हैंडल ने सोशल मीडिया पर साझा की।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना देश भर के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन समान किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के हिसाब से उनके खाते में भेजे जाते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,