PM Kisan 22nd Installment Date confirm beneficiaries get 2000 rupees on 13 march डेट कंफर्म: इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म, Business Hindi News - Hindustan
More

डेट कंफर्म: इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले ₹2,000 की अगली किस्त का डेट फाइनल हो गया है।

Tue, 10 March 2026 02:20 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
डेट कंफर्म: इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म

PM Kisan 22nd Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले ₹2,000 की अगली किस्त का डेट फाइनल हो गया है। इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि पीएम किसान की 22वीं किस्त होली से पहले आने की उम्मीद थी, लेकिन अब होली के बाद इसी सप्ताह इसे जारी कर दी जाएगी।

क्या है डिटेल

सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक तारीख की घोषणा की गई है। पीएम किसान पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह किस्त 13 मार्च को जारी जाएगी। कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान ही किस्त जारी कर चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, चेक डिटेल

क्या है योजना

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में ₹2,000 सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। यह पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) सिस्टम के जरिए सीधे खाते में जाता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है।

कब आई थी 21वीं किस्त

पिछली यानी 21वीं किस्त 2025 के आखिर में जारी की गई थी। आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर भुगतान होता है, इसलिए किसानों को उम्मीद थी कि फरवरी 2026 में 22वीं किस्त मिल जाएगी। लेकिन फरवरी खत्म होने और होली गुजरने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है, जिससे किसानों के बीच इंतजार और चर्चा दोनों बढ़ गए हैं।

e-KYC की सलाह

हालांकि सभी रजिस्टर्ड किसानों को यह किस्त नहीं मिलती। जिन किसानों का e-KYC पूरा नहीं है, जिनकी जमीन का रिकॉर्ड वेरिफाई नहीं हुआ है या जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है या आयकर देता है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता। इसके अलावा अगर परिवार का कोई सदस्य ₹10,000 या उससे ज्यादा सरकारी पेंशन लेता है तो भी किस्त रुक सकती है। सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है और अयोग्य लोगों के नाम हटा दिए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम किसान के पूरे हुए 7 साल, कब आएगी 22वीं किस्त? जानिए लेटेस्ट अपडेट

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें। इसके लिए किसान आधिकारिक PM-Kisan वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List में अपना नाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर सूची देखी जा सकती है। अगर नाम सूची में है और सभी जानकारी सही है, तो सरकार द्वारा किस्त जारी होते ही ₹2,000 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,