why did IT stocks fall heavily in these 10 including coforge tcs wipro IT शेयरों में भूचाल: कोफोर्ज, टीसीएस, विप्रो समेत इन 10 में क्यों आई भारी गिरावट, Business Hindi News - Hindustan
More

IT शेयरों में भूचाल: कोफोर्ज, टीसीएस, विप्रो समेत इन 10 में क्यों आई भारी गिरावट

AI के खौफ का असर सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर दिखा और अब आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। आईटी कंपनियों के शेयर गोते लगा रहे हैं। निफ्टी आइटी इंडेक्स सुबह पौने नौ बजे तक 3.25 पर्सेंट तक टूट चुका था। ओएफएसएस से लेकर कोफोर्ज तक सभी 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Tue, 24 Feb 2026 10:10 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
IT शेयरों में भूचाल: कोफोर्ज, टीसीएस, विप्रो समेत इन 10 में क्यों आई भारी गिरावट

AI के खौफ का असर सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर दिखा और अब आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। आईटी कंपनियों के शेयर गोते लगा रहे हैं। निफ्टी आइटी इंडेक्स सुबह पौने नौ बजे तक 3.25 पर्सेंट तक टूट चुका था। ओएफएसएस से लेकर कोफोर्ज तक सभी 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

कोफोर्ज: सबसे अधिक गिरावट इस इंडेक्स में शामिल कोफोर्ज में दर्ज की जा रही है। यह 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 1237 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज यह 1278 रुपये पर खुला था।

एचसीएल टेक: एचसीएल टेक में 3.81 पर्सेंट की गिरावट है। यह 1371 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, सुबह इसकी ओपनिंग 1402 रुपये पर हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका में तूफान से हिल गया घरेलू बाजार, सेंसेक्स 700 और निफ्टी 200 अंक टूटा
ये भी पढ़ें:भारती एयरटेल, वॉरी, समेत आज खबरों में हैं ये 10 शेयर, निवेशकों की रहेगी नजर
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी की कीमतों में 4 दिनों से चल रही तेजी पर ब्रेक, आखिर क्या है वजह

पर्सिस्टेंट: इस टेक शेयर में भी 3.67 पर्सेंट की गिरावट है। आज यह गिरावट के साथ 4875 रुपये पर खुला और पौने 10 बजे के करीब 4795 रुपये पर था।

इन्फोसिस: भारत की दिग्गज आईटी कंपनी के शेयर भी 3.44 प्रतिशत के नुकसान के साथ आज 1281.80 रुपये पर आ गए हैं। आज सुबह यह 1301 रुपये पर खुला था।

एम्फेसिस: एम्फेसिस भी 3.36 प्रतिशत के नुकसान के साथ 2232 रुपये के आसपास था। सुबह इसकी ओपनिंग लाल निशान के साथ हुई थी।

टेक महिंद्रा: टेक महिंद्रा के शेयर आज 1420 रुपये पर खुले और 10 बजे के करीब 3.14 प्रतिशत नीचे 1395.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

टीसीएस: टाटा की कंपनी टीसीएस के भी शेयर आज नुकसान में हैं। इनमें 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टीसीएस के शेयर 2593 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे।

विप्रो: विप्रो के शेयरों में आज 2.62 प्रतिशत की गिरावट है। आज इनकी आोपनिंग 203 रुपये पर हुई और 10 बजे के करीब 200 के आसपास ट्रेड कर रहे थे।

एलटीआईमाइंडट्री: इस शेयर में भी 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। अब यह 4717 के आसपास आ गया है।

ओएफएसएस: इसमें 1.66 प्रतिश की गिरावट है और यह 6559 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

वॉल स्ट्रीट पर क्यों गिरे टेक शेयर

वॉल स्ट्रीट पर उन कंपनियों को भारी नुकसान हुआ, जिनके बारे में आशंका है कि वे एआई-संचालित प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह सकती हैं। हाल ही में निवेशकों ने ऐसी कंपनियों के शेयरों को बेचना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्राउडस्ट्राइक के शेयर 9.8 प्रतिशत गिर गए, जिससे चालू वर्ष में उसका कुल नुकसान 25.3 प्रतिशत तक पहुंच गया। दरअसल, एंथ्रोपिक कंपनी ने एक नया एआई टूल लॉन्च किया है, जो कोडबेस में सुरक्षा कमजोरियों को स्कैन करता है और मानव समीक्षा के लिए सॉफ्टवेयर पैच सुझाता है, जिसका असर साइबर सिक्योरिटी इंडस्ट्रीज के शेयरों पर पड़ रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,