Share Market Live Updates 24 Feb sensex nifty nse bse top gainers losers Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1068 अंक लुढ़का, निफ्टी 288 अंक गिरा, Business Hindi News - Hindustan
More

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1068 अंक लुढ़का, निफ्टी 288 अंक गिरा

Share Market Updates 24 Feb.: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1068.74 अंक या फिर 1.28 प्रतिशत की गिरावट 82,225.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.12 प्रतिशत या फिर 288.35 अंक की गिरावट के साथ 25424.65 अंक पर बंद हुआ है।

Tue, 24 Feb 2026 03:35 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1068 अंक लुढ़का, निफ्टी 288 अंक गिरा

Stock Market Closing Today: एआई की आंधी में आज शेयर बाजार की हवा निकल गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1068.74 अंक या फिर 1.28 प्रतिशत की गिरावट 82,225.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.12 प्रतिशत या फिर 288.35 अंक की गिरावट के साथ 25424.65 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 25,327.60 अंक रहा है। सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 81,934.73 अंक रहा है।

सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। टेक महिंद्रा के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, एचसीएल टेक, इटनरल के शेयरों में 5-5 प्रतिशत की गिरावट आई है। टीसीएस और इंफोसिस का शेयर 3-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

2:02 PM Share Market Live Updates 24 Feb.: अमेरिका के बाद घरेलू शेयर मार्केट में भी हाहाकार मची हुई है। शेयर मार्केट की गाड़ी अब भी गिरावट की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। आज सेंसेक्स 1,350 पॉइंट्स से अधिक गिरकर 81,934 के इंट्राडे लो पर आ गया था। अभी यह 1157 अंक नीचे 82136 पर है। जबकि NSE का निफ्टी 50 सेशन के दौरान 1.5% गिरकर 25,327 पर था। अब यह 325 अंक नीचे 25387 पर है।

2:00 PM Share Market Live Updates 24 Feb.: अमेरिका के बाद घरेलू शेयर मार्केट में भी हाहाकार मची हुई है। शेयर मार्केट की गाड़ी अब भी गिरावट की पटरी पर सरपट दौड़ रही है।आज सेंसेक्स 1,350 पॉइंट्स से अधिक गिरकर 81,934 के इंट्राडे लो पर आ गया था, जबकि NSE का निफ्टी 50 सेशन के दौरान 1.5% गिरकर 25,327 पर था। यह बिकवाली बड़े पैमाने पर हुई, जिसमें मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स में 1% से अधिक की गिरावट आई। निवेशकों को ₹6 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ क्योंकि BSE-लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सेशन के ₹469 लाख करोड़ से घटकर ₹463 लाख करोड़ हो गया।

1:50 PM Share Market Live Updates 24 Feb.: अमेरिका के बाद घरेलू शेयर मार्केट में भी हाहाकार मची हुई है। शेयर मार्केट की गाड़ी अब भी गिरावट की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। सेंसेक्स अब 1251 अंकों के नुकसान के साथ 82043 पर आ गया है। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 350 अंकों की गिरावट के साथ 25362 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी के टॉप लूजर में टेक महिंद्रा 6.59 पर्सेंट, एचसीएल टेक 7.16 पर्सेंट, इन्फोसिस 4.19 पर्सेट टूट चुके हैं। टॉप लूजर्स की लिस्ट में इटरनल 5.63 और एलएंडटी भी 4.16 पर्सेंट के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

12:37 PM Share Market Live Updates 24 Feb.: शेयर मार्केट की गाड़ी अब भी गिरावट की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। सेंसेक्स अब 1000अंकों के नुकसान के साथ 82293 पर आ गया है। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 280 अंकों की गिरावट के साथ 25434 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी के टॉप लूजर में टेक महिंद्रा 6.32 पर्सेंट, एचसीएल टेक 6.04 पर्सेंट, इन्फोसिस 4.58 और टीसीएस 3.66 पर्सेंट टूट चुके हैं।

12:00 PM Share Market Live Updates 24 Feb.: शेयर मार्केट की गाड़ी अब भी गिरावट की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। सेंसेक्स अब 903 अंकों के नुकसान के साथ 82390 पर आ गया है। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 252 अंकों की गिरावट के साथ 25460 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स के सभी आईटी स्टॉक्स में गिरावट है। टेक महिंद्रा 5.67 पर्सेंट, एचसीएल टेक 5.40 पर्सेंट, इन्फोसिस 4.12 और टीसीएस 3.43 पर्सेंट टूट चुके हैं।

10:50 AM Share Market Live Updates 24 Feb.: सेंसेक्स अब 836 अंकों के नुकसान के साथ 82457 पर आ गया है। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 235 अंकों की गिरावट के साथ 25477 के लेवल पर आ गया है। एक्सि बैंक, स्टेट बैंक और हिन्दुस्तान यूनीलीवर को छोड़ सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल हैं।

10:30 AM Share Market Live Updates 24 Feb.: सेंसेक्स अब 771 अंकों के नुकसान के साथ 82522 पर आ गया है। दूसरी ओर निफ्टी 215 अंकों की गिरावट के साथ 25497 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स के सभी आईटी स्टॉक्स में गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3 फीसद से अधिक टूट चुका है। निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, रियल्टी, फार्मा भी लाल हैं। जबकि, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और मेटल में मामूली बढ़त है।

9:33 AM Share Market Live Updates 24 Feb.: अमेरिकी शेयर मार्केट में हाहाकार के बाद घरेलू शेयर मार्केट अब हिल गया है। सेंसेक्स चंद मिनटों में ही 700 अंकों के नुकसान के साथ 82594 पर आ गया। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 25512 के लेवल पर आ गया है।

9:23 AM Share Market Live Updates 24 Feb.: अमेरिकी शेयर मार्केट में हाहाकार के बाद घरेलू शेयर मार्केट भी लड़खड़ा रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स चंद मिनटों में ही 550 अंकों के नुकसान के साथ 82743 पर आ गया। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 156 अंकों की गिरावट के साथ 25556 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स के सभी आईटी स्टॉक्स में गिरावट है। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस टॉप लूजर हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 24 Feb.: अमेरिकी शेयर मार्केट में हाहाकार के बाद घरेलू शेयर मार्केट भी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 242 अंकों के नुकसान के साथ 83052 पर खुला। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 71 अंकों की गिरावट के साथ 25641 के लेवल पर खुला।

8:00 AM Share Market Live Updates 24 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज मंगलवार हाहाकारी हो सकता है क्योंकि, वैश्विक बाजारों में मंदी का माहौल है। ऐसे में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुल सकते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है और अमेरिकी बाजार सोमवार रात को भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी के आंकड़े भी भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक संकेत दे रहे हैं, जो करीब 83 अंकों की कमजोरी दिखा रहे हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल: अमेरिका में बिकवाली, एशिया में मिलाजुला रुख

अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर अब भी अनिश्चितता है और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर वॉल स्ट्रीट पर देखा गया। सोमवार रात को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली हुई। डॉऊ जोन्स 821 अंक टूट गया, जबकि S&P 500 और नैस्डैक भी 1% से ज्यादा फिसल गए। खासकर टेस्ला और एएमडी जैसी बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई, हालांकि एनवीडिया के शेयर हल्की बढ़त में रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वॉल स्ट्रीट में हाहाकार, आज दलाल स्ट्रीट पर पड़ सकता है असर
ये भी पढ़ें:अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, 200 अरब डॉलर क्लब से अब यह भी बाहर
ये भी पढ़ें:बैंक जरूरत न होने के बावजूद भी बीमा पॉलिसी लेने का दबाव बनाए तो क्या करें

इसका असर एशिया पर भी पड़ा और मंगलवार सुबह यहां मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्की 0.77% की तेजी के साथ खुला, लेकिन दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.1% से ज्यादा लुढ़क गया। हांगकांग का हैंग सेंग भी कमजोरी के संकेत दे रहा है।

सरकार की बड़ी घोषणा: एनएमपी 2.0 से जुटाएगी 16.72 लाख करोड़

इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) 2.0 पेश की है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी कंपनियों की संपत्तियों का मुद्रीकरण करके 16.72 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें निजी निवेश से 5.8 लाख करोड़ रुपये आने की उम्मीद है।

कमोडिटी मार्केट: सोना चमका, तेल हुआ सस्ता

अगर कमोडिटी की बात करें तो अमेरिकी व्यापार नीति और ईरान को लेकर तनाव के चलते सोने की चमक बढ़ती जा रही है। सोने की कीमत में लगातार पांचवें दिन तेजी दर्ज की गई। दूसरी तरफ, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। ईरान के साथ परमाणु वार्ता की संभावना के बीच ब्रेंट क्रूड गिरकर 71.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

कल का दिन मुनाफे वाला था

हालांकि, सोमवार का दिन भारतीय निवेशकों के लिए काफी अच्छा रहा था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्कों (टैरिफ) को रद्द किए जाने के फैसले से बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस खबर से उत्साहित होकर सेंसेक्स 480 अंक से ज्यादा उछलकर 83,294 पर और निफ्टी 142 अंक चढ़कर 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। मोतीलाल ओसवाल के विशेषज्ञ सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि बाजार अभी एक तय दायरे में सकारात्मक रुख के साथ ही कारोबार करेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,