LPG डिलीवरी में हो रही देरी या सिलेंडर लेते समय मांगे जा रहे एक्स्ट्रा पैसे? ऐसे करें शिकायत तुरंत मिलेगी मदद LPG Crisis Important news Here is how and where to complain If LPG Gas Cylinder delivery delayed or ask for extra money, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

LPG डिलीवरी में हो रही देरी या सिलेंडर लेते समय मांगे जा रहे एक्स्ट्रा पैसे? ऐसे करें शिकायत तुरंत मिलेगी मदद

अगर गैस सिलेंडर डिलीवरी में देरी हो रही है या आपसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे जा रहे हैं, तो अब चुप न रहें। जानिए कहां और कैसे करें शिकायत और कैसे मिलेगा समाधान।

Wed, 25 March 2026 07:10 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG डिलीवरी में हो रही देरी या सिलेंडर लेते समय मांगे जा रहे एक्स्ट्रा पैसे? ऐसे करें शिकायत तुरंत मिलेगी मदद

दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव की वजह से तेल और गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका सीधा असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है। कई जगहों पर गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं और डिलीवरी में देरी आम बात हो गई है। इसी बीच एक और समस्या सामने आ रही है, जो लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। कुछ यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि सिलेंडर लेने के समय उनसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे जा रहे हैं या बिना डिलीवरी के ही सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता है। यानी जहां एक तरफ LPG की कमी है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहों पर इसका गलत फायदा उठाने की कोशिश भी की जा रही है।

ऐसी स्थिति में अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि क्या करें और कहां शिकायत करें। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि एक्स्ट्रा पैसे मांगने या डिलीवरी में देरी होने पर आप कहां शिकायत कर सकते हैं और कैसे अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिलेंडर के लिए एक्स्ट्रा पैसे मांगना गलत है

गैस सिलेंडर की कीमत सरकार और ऑयल कंपनियों द्वारा तय की जाती है। इसमें डिलीवरी चार्ज भी शामिल होता है। अगर डिलीवरी बॉय या एजेंसी आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगती है, तो यह पूरी तरह गलत है। यूजर्स को सिर्फ वही कीमत देनी चाहिए, जो आधिकारिक रूप से तय की गई हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! बिना OTP के नहीं मिलेगा सिलेंडर, जानें नया नियम

कहां करें शिकायत

अगर आपसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे जा रहे हैं या डिलीवरी में देरी हो रही है, तो आप इन जगहों पर शिकायत कर सकते हैं: पहला तरीका है अपनी गैस एजेंसी से सीधे संपर्क करना। कई बार समस्या वहीं हल हो जाती है। अगर वहां से समाधान नहीं मिलता, तो आप संबंधित गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।इसके अलावा आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (National Consumer Helpline) पर भी शिकायत कर सकते हैं, जहां आपकी समस्या दर्ज करके आगे कार्रवाई की जाती है। आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जो आसान और तेज तरीका है।

ऑनलाइन शिकायत कैसे करें

ऑनलाइन शिकायत करना सबसे आसान तरीका है। आप Indane, Bharat Gas, HP Gas की वेबसाइट पर जाकर कस्टमर केयर सेक्शन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता हेल्पलाइन की वेबसाइट या ऐप के जरिए भी आप अपनी समस्या लिखकर सबमिट कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ध्यान दें! Aadhaar लिंक नहीं किया तो नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, ऐसे करें Link

टोल-फ्री नंबर पर ऐसे करें शिकायत

अगर ऑनलाइन शिकायत करना संभव नहीं है तो आप गैस कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या बता सकते हैं। Indane Gas हेल्पलाइन: 1800-233-3555, Bharat Gas हेल्पलाइन: 1800-22-4344, HP Gas हेल्पलाइन: 1800-233-3555 इन नंबरों पर कॉल कर आप अपनी बुकिंग नंबर और समस्या की जानकारी दे सकते हैं।

शिकायत करते समय क्या जानकारी दें

जब भी आप शिकायत करें, तो अपनी कंज्यूमर आईडी, बुकिंग नंबर और समस्या की पूरी जानकारी जरूर दें। इसके साथ अगर आपके पास कोई मैसेज, बिल या स्क्रीनशॉट है, तो उसे भी सुरक्षित रखें। इससे आपकी शिकायत जल्दी और सही तरीके से सुलझाई जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG यूजर्स ध्यान दें! Gas Bill के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, खाली हो सकता खाता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।