1/9तेल और गैस की सप्लाई में कमी आने से कई जगहों पर LPG सिलेंडर की कमी और डिलीवरी में देरी की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में लोगों के लिए यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि उन्होंने जो गैस सिलेंडर बुक किया है, वह आखिर कब तक उनके घर पहुंचेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने मोबाइल से गैस सिलेंडर की डिलीवरी कैसे ट्रैक कर सकते हैं।

पहले जहां सिलेंडर बुक करने के बाद यूजर्स को बस इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब टेक्नोलॉजी की मदद से आप अपने सिलेंडर की डिलीवरी को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। यानी अब आपको बार-बार एजेंसी को कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार और गैस कंपनियों ने यूजर्स की सुविधा के लिए कई डिजिटल तरीके उपलब्ध कराए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने सिलेंडर की स्थिति जान सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने मोबाइल से गैस सिलेंडर की डिलीवरी कैसे ट्रैक कर सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

LPG संकट के चलते कई जगहों पर सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है। ऐसे में यूजर्स को यह समझ नहीं आता कि उनका सिलेंडर रास्ते में है या अभी तक डिस्पैच ही नहीं हुआ। रियल टाइम ट्रैकिंग की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपका सिलेंडर किस स्टेज पर है बुक हुआ है, भेजा गया है या डिलीवरी के लिए निकल चुका है।

आजकल लगभग सभी गैस कंपनियां अपनी मोबाइल ऐप्स देती हैं, जिनके जरिए आप सिलेंडर ट्रैक कर सकते हैं। अगर आप Indane Gas, HP Gas या Bharat Gas के ग्राहक हैं, तो उनकी ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें। ऐप में लॉगिन करने के बाद “My Booking” या “Track Cylinder” ऑप्शन पर जाएं। यहां आपको आपके सिलेंडर का पूरा स्टेटस दिखाई देगा जैसे बुकिंग डेट, डिस्पैच और डिलीवरी अपडेट।

अगर आप ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए LPG ID या रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना होता है। इसके बाद स्क्रीन पर आपके सिलेंडर की पूरी जानकारी दिखाई देती है।

कई यूजर्स के लिए सबसे आसान तरीका SMS या कॉल है। जब आप सिलेंडर बुक करते हैं, तो मोबाइल पर एक कन्फर्मेशन मैसेज आता है। उसी नंबर पर आप स्टेटस अपडेट भी पा सकते हैं। इसके अलावा आप IVRS नंबर पर कॉल करके भी सिलेंडर की स्थिति जान सकते हैं।

LPG सिलेंडर की स्थिति जानने के लिए आप अपनी गैस कंपनी के IVRS नंबर पर कॉल कर सकते हैं। Indane Gas: 7718955555, HP Gas: 7903105555,,Bharat Gas: 7715012345 इन नंबरों पर कॉल करके आप बुकिंग स्टेटस, डिलीवरी अपडेट और अन्य जानकारी आसानी से जान सकते हैं।

जब आप ट्रैकिंग करते हैं, तो आपको कुछ स्टेटस दिखाई देते हैं। Booked का मतलब आपका सिलेंडर बुक हो गया है। Dispatched का मतलब सिलेंडर एजेंसी से निकल चुका है। Out for Delivery का मतलब डिलीवरी बॉय आपके घर की ओर आ रहा है। Delivered का मतलब सिलेंडर डिलीवर हो चुका है। इन स्टेटस को समझना जरूरी है ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।

कई बार ऐसा भी होता है कि स्टेटस “Delivered” दिखाता है लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुंचता। ऐसे में तुरंत अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें और शिकायत दर्ज करें। OTP सिस्टम भी इसी वजह से लागू किया गया है, जिससे सही डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।
