war hits american billionaires a blow of about 35 billion dollars in a single day अमेरिकी अरबपतियों पर युद्ध की मार, एक ही दिन में करीब 35 अरब डॉलर का झटका, Business Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी अरबपतियों पर युद्ध की मार, एक ही दिन में करीब 35 अरब डॉलर का झटका

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते टॉप-10 अरबपतियों को एक ही दिन करीब 35 अरब डॉलर का झटका लगा है। एलन मस्क की संपत्ति में कुल 9.20 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की दौलत में इजाफा हुआ

Fri, 13 March 2026 06:26 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिकी अरबपतियों पर युद्ध की मार, एक ही दिन में करीब 35 अरब डॉलर का झटका

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते टॉप-10 अरबपतियों को एक ही दिन करीब 35 अरब डॉलर का झटका लगा है। अमेरिकी शेयर मार्केट में गुरुवार को भूचाल आया। इससे डॉऊ जोंस 739 अंक टूट गया। एसएंडपी में 1.52 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 1.78 प्रतिशत लुढ़क गया। इसका असर अरबपतियों की दौलत पर देखने को मिला।

एलन मस्क को सबसे बड़ा झटका

गुरुवार को दौलत गंवाने वाले टॉप-10 अरबपतियों की बात करें तो इस लिस्ट में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति में कुल 9.20 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क का नेटवर्थ 660 अरब डॉलर रह गया है। वहीं दूसरे सबसे रईस को लैरी पेज को 4.11 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इनका नेटवर्थ अब 261 अरब डॉलर रह गया है। सर्गी ब्रिन की दौलत 3.80 अरब डॉलर घटकर 243 अरब डॉलर रह गई है।

जेफ बेजोस को 2.83 अरब डॉलर का झटका

चौथे नंबर के अरबपति जेफ बेजोस को 2.83 अरब डॉलर का झटका लगा है। अब इनके पास केवल 234 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग ने 5.74 अरब डॉलर गंवाया है। इनका नेटवर्थ अब 226 अरब डॉलर रह गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के भाव क्यों गिर रहे हैं? क्या एक्पर्ट्स के अनुमान गलत साबित हो रहे?

बर्नार्ड अर्नाल्ट ने भी 2.39 अरब डॉलर गंवाए

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में छठे नंबर पर काबिज लैरी एलिसन की दौलत में गुरुवार को 4.58 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। एलिसन के पास अब कुल संपत्ति 210 अरब डॉलर की रह गई है। वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट ने भी 2.39 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनका नेटवर्थ घटकर 162 अरब रह गया है। अर्नाल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं।

जिम वॉल्टन ने मारी बाजी

8वें नंबर पर काबिज जेनसेन हुआंग को भी 2.30 अरब डॉलर का झटका लगा है। इनका नेटवर्थ अब 152 अरब डॉलर रह गया है। जिम वॉल्टन टॉप-10 अरबपतियों में से एक मात्र ऐसे शख्स हैं, जिनके नेटवर्थ में गुरुवार को 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इनका नेटवर्थ अब 159 अरब डॉलर हो गया है। ये वॉरेन बफेट को पछाड़कर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 10वें स्थान पर वॉरेन बफेट हैं। इन्हें भी 579 मिलियन डॉलर की चपत लगी है। इनका नेटवर्थ 147 अरब डॉलर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार पर कितना भारी पड़ेगा 100 डॉलर का तेल, पेट्रोल-डीजल, LPG पर क्या पड़ेगा असर

अंबानी-अडानी की दौलत बढ़ी

भारत के शेयर मार्केट में भी गुरुवार को गिरावट की आंधी चली, लेकिन भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की दौलत में इजाफा हुआ। क्योंकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर और अडानी ग्रुप के कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए। मुकेश अंबानी को 64.5 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ और वह 92.4 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के 18वें सबसे रईस हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज पीएम किसान की 22वीं किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं, चेक करें लिस्ट

अडानी की भी संपत्ति में गुरुवार को 1.84 अरब डॉलर की उछाल रही और उनके पास अब 77.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी इस उछाल के बावजूद टॉप-20 में एंट्री नहीं पा सके। क्योंकि, 20वें नंबर पर जो अरबपति काबिज है, उसकी संपत्ति इनसे अधिक 80.1 अरब डॉलर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,