रॉकेट सा उड़ा यह शेयर, 5 दिन में 74% बढ़ गए दाम, BSE ने पूछी- तेजी की वजह
वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर 10% की तूफानी तेजी के साथ 343.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 74% से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 197 रुपये से बढ़कर 343 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।

वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 343.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के करीब जा पहुंचे हैं। 5 दिन में वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर 74 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 197 रुपये से बढ़कर 343 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और कंपनी के शेयर 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 312.60 रुपये पर बंद हुए थे। इस तूफानी तेजी पर BSE ने कंपनी से सफाई भी मांगी है।
30 मार्च के बाद से अब तक 137% उछल गए शेयर
वारी टेक्नोलॉजीज (Waaree Technologies) के शेयरों में पिछले कुछ दिन में गजब की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 के बाद से अब तक 137 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर 30 मार्च 2026 को 144.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 अप्रैल 2026 को 343.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, 7 अप्रैल के बाद से अब तक वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 125 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले एक हफ्ते में वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में करीब 84 पर्सेंट का उछाल आया है। वारी टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप 370 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 360.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 131.25 रुपये है।
BSE ने मांगी तेजी पर सफाई, कंपनी ने कही यह बात
वारी टेक्नोलॉजीज (Waaree Technologies) के शेयरों में आए तेज उछाल को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने कंपनी से सफाई मांगी। वारी टेक्नोलॉजीज ने इसके जवाब में कहा है कि शेयरों का यह प्राइस मूवमेंट पूरी तरह से मार्केट आधारित है। कंपनी के मैनेजमेंट का शेयरों के इस प्राइस मूवमेंट पर कोई कंट्रोल नहीं है, ना ही मैनेजमेंट को तेजी की वजह की जानकारी है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 58.81 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 41.19 पर्सेंट है।
क्या करती है कंपनी
वारी टेक्नोलॉजीज (Waaree Technologies) बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में सक्रिय है। यह इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेगमेंट्स दोनों की जरूरतों को पूरा करती है। वारी टेक्नोलॉजीज का खास फोकस एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर है। वारी टेक्नोलॉजीज ने अभी तक दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा नहीं की है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही मेंं कंपनी को 1.72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, इससे एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 2.62 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।




साइन इन