Tata Group Trent to consider bonus Share on 22 April company share rallied 29 Percent फ्री शेयर बांटने की तैयारी में टाटा की दिग्गज कंपनी, 22 अप्रैल को खास बैठक, 29% उछल गए शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

फ्री शेयर बांटने की तैयारी में टाटा की दिग्गज कंपनी, 22 अप्रैल को खास बैठक, 29% उछल गए शेयर

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट शेयरधारकों को फ्री शेयर (बोनस शेयर) बांटने की तैयारी में है। कंपनी का बोर्ड 22 अप्रैल की मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। कंपनी के शेयर 29 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।

Tue, 21 April 2026 10:25 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्री शेयर बांटने की तैयारी में टाटा की दिग्गज कंपनी, 22 अप्रैल को खास बैठक, 29% उछल गए शेयर

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। ट्रेंट अपने निवेशकों को फ्री शेयर (बोनस शेयर) बांट सकती है। ट्रेंट ने बोनस शेयर पर विचार करने से जुड़ी अपनी योजना की घोषणा की है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिन में तूफानी तेजी आई है। ट्रेंट के शेयर 14 दिन में 29 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ट्रेंट (Trent) के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6259 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3276.10 रुपये है।

निवेशकों को पहली बार मिल सकता है बोनस शेयर का तोहफा
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड की बैठक 22 अप्रैल 2026 को होनी है। इस मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने से जुड़े प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। अगर ट्रेंट का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी देता है तो यह पहला मौका होगा, जब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है। बोनस शेयर पर विचार करने के साथ ही ट्रेंट 22 अप्रैल को होने वाली मीटिंग में मार्च 2026 तिमाही के नतीजे भी जारी करेगी। कंपनी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड बांटने पर भी विचार करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, आने वाले दिनों में क्या बढ़ेंगे रेट

14 दिन में 29% से ज्यादा उछल गए ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में तूफानी तेजी आई है। ट्रेंट के शेयर 14 ट्रेडिंग सेशंस में 29 पर्सेंट उछल गए हैं। ट्रेंट के शेयर 30 मार्च 2026 को 3276.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 अप्रैल 2026 को 4289 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। ट्रेंट का मार्केट कैप मंगलवार 21 मार्च को 1,52,300 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO प्राइस से दोगुना हो गया यह शेयर, 122% बढ़ा है मल्टीबैगर कंपनी का मुनाफा

10 टुकड़ों में अपना शेयर बांट चुकी है ट्रेंट
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। ट्रेंट अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। ट्रेंट ने सितंबर 2016 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा था। ट्रेंट ने हाल में अपने तिमाही अपडेट में बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 पर्सेंट बढ़कर 4937 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 1286 स्टोर्स हैं, जिनमें 300 वेस्टसाइड, 963 जूडियो और 23 स्टोर्स दूसरे लाइफस्टाइल कॉन्सेप्ट के हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,