Anil Ambani Reliance Power recently achieved debt free status Share jumped 45 Percent from 52 week low अनिल अंबानी की पावर कंपनी को कर्ज-मुक्त का दर्जा, शेयर में तूफानी तेजी, 45% उछल गया दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

अनिल अंबानी की पावर कंपनी को कर्ज-मुक्त का दर्जा, शेयर में तूफानी तेजी, 45% उछल गया दाम

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को हाल में कर्ज-मुक्त का दर्जा मिलने से निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग बढ़ी है। रिलायंस पावर के शेयर इस साल 30 मार्च से लेकर अब तक 45% से अधिक चढ़ गए हैं।

Tue, 21 April 2026 11:24 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
अनिल अंबानी की पावर कंपनी को कर्ज-मुक्त का दर्जा, शेयर में तूफानी तेजी, 45% उछल गया दाम

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 29.67 रुपये पर पहुंच गए हैं। 30 मार्च 2026 के बाद से रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। रिलायंस पावर के शेयर तब से लेकर अब तक 45 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 30 मार्च 2026 को 20.23 रुपये पर जा पहुंचे थे और 52 हफ्ते का अपना नया निचला स्तर बनाया था।

हाल में मिला है कर्ज-मुक्त का दर्जा
मिंट की एक रिपोर्ट में शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स ने बताया है कि रिलायंस पावर के शेयरों में यह तेज उछाल यूं ही अचानक नहीं आया है। उनका कहना है कि अनिल अंबानी ग्रुप का यह शेयर मजबूत फंडामेंटल्स की वजह से रॉकेट बना हुआ है। कंपनी को हाल में कर्ज-मुक्त होने का दर्जा मिलना एक प्रमुख कारण है, जिसकी वजह से निचले स्तर पर कंपनी के शेयरों में वैल्यू बाइंग हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर टेक्निकल और फंडामेंटल दोनों मोर्चों पर मजबूत दिख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्री शेयर बांटने की तैयारी में टाटा की कंपनी, 22 अप्रैल को बैठक, 29% उछले शेयर

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट
रिलायंस पावर के टेक्निकल चार्ट को लेकर आनंद राठी में टेक्निकल रिसर्च के सीनियर मैनेजर गणेश डोंगरे का कहना है कि वीकली चार्ट पर रिलायंस पावर ने साफ ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है। कंपनी के शेयरों ने पहले ही 20 रुपये के स्तर के करीब मजबूत बेस बना दिया है, जो कि प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में काम करता है। 28 रुपये के करेंट मार्केट प्राइस पर, यह ब्रेकआउट लेवल के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो कि पॉजिटिव मोमेंटम को दिखाता है। आनंद राठी के गणेश डोंगरे का कहना है कि रिलायंस पावर के शेयरों के लिए इमीडिएट रेजिस्टेंस 36-40 रुपये का जोन है। इस रेंज के ऊपर सस्टेनेड ब्रेकआउट कंपनी के शेयरों को 45 रुपये के स्तर की तरफ ले जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO प्राइस से दोगुना हो गया यह शेयर, 122% बढ़ा है मल्टीबैगर कंपनी का मुनाफा

550% से ज्यादा उछल गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर पिछले 5 साल में 550 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 23 अप्रैल 2021 को 4.50 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 21 अप्रैल 2026 को BSE में 29.67 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 95 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयर 145 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 20.23 रुपये है।

(मिंट के इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,