Vodafone Idea Share price jumped nearly 6 percent on friday what behind this rally Vodafone Idea के शेयर सरपट भागे, करीब 6% उछला स्टॉक, कौन सी अच्छी खबर ने निवेशकों को किया गदगद, Business Hindi News - Hindustan
More

Vodafone Idea के शेयर सरपट भागे, करीब 6% उछला स्टॉक, कौन सी अच्छी खबर ने निवेशकों को किया गदगद

Vodafone Idea Share price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में शुक्रवार को करीब 6 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। कुल 48 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई। 

Fri, 20 March 2026 10:32 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vodafone Idea के शेयर सरपट भागे, करीब 6% उछला स्टॉक, कौन सी अच्छी खबर ने निवेशकों को किया गदगद

Vodafone Idea Share price: शुक्रवार का दिन वोडाफोन आइडिया के शेयरों के लिए शानदार साबित हुआ है। निवेशकों की तरफ से जमकर खरीदारी होने की वजह से इस टेलीकॉम कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस कंपनी से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC Bank ने तीन बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला, क्या है वजह

क्या है वह खबर?

वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स की गिरावट में जनवरी 2026 के महीने में दिसंबर 2025 की अपेक्षा कमी आई है। जारी किए गए डाटा के अनुसार जनवरी के महीने में कंपनी 411337 सब्सक्राइर्स घट गए हैं। इस गिरावट के बाद अब वोडाफोन आइडिया के पास कुल 19,83,59,969 सब्सक्राइबर्स हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में टेलीकॉम कंपनी के पास कुल 19,87,71,306 सब्सक्राइबर्स थे। बता दें, दिसंबर 2025 में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या में 940731 की गिरावट आई थी।

एयरटेल ने जनवरी 2026 में कुल 44.06 लाख वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। वहीं, रिलायंस जियो ने 24.37 लाख नए मोबाइल यूजर्स जोड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बायबैक से लेकर HRA तक, 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के 8 बड़े नियम

वोडाफोन आइडिया के शेयरों उछाल

बीएसई में शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया का शेयर 9.02 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में टेलीकॉम कंपनी का शेयर 5.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 9.45 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर टेलीकॉम कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 4.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 9.35 रुपये पर था। बता दें, शुक्रवार को इस स्टॉक को लेकर निवेशकों में क्रेज देखने को मिला है। 48 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री शुक्रवार को हुई है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की एक वजह यह भी है।

बीते 6 महीनों के दौरान वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में 28.79 प्रतिशत का रिटर्न टेलीकॉम कंपनी के पोजीशनल निवेशकों को मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, दाम में करीब 22 रुपये बढ़ोतरी

सरकार नहीं बेचने जा रही है अपना हिस्सा

वोडाफोन आइडिया में सरकार की कुल हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है। मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि सरकार की तरफ से हिस्सेदारी घटाने पर कोई विचार नहीं हो रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,