vodafone idea Share jumps more than 5 percent why telecome company stock on investors radar बाजार में गिरावट के उलट vodafone idea के शेयरों को खरीदने की होड़, 5% उछला स्टॉक?, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में गिरावट के उलट vodafone idea के शेयरों को खरीदने की होड़, 5% उछला स्टॉक?

vodafone idea Share jumps: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज सोमवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। दूसरी बार घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

Mon, 11 May 2026 11:36 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
बाजार में गिरावट के उलट vodafone idea के शेयरों को खरीदने की होड़, 5% उछला स्टॉक?

vodafone idea Share jumps: शेयर बाजार में जारी भारी गिरावट के उलट वोडाफोन आइडिया के शेयरों ने तेज छलांग लगाई है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से टेलीकॉम कंपनी के दाम में इतनी तेजी देखने को मिली है। आइए समझते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार आया घुटनों पर, 5 लाख करोड़ रुपये डूबे, क्या PM की अपील ने डराया?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी की क्या है वजह? (Why Vodafone idea share price surged)

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार Vodafone Group Plc अपनी भारतीय लिस्टेड सब्सिडियरी के कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। कंपनी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। वोडाफोन आइडिया में Vodafone Group Plc की 19 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने कुछ हिस्से को ट्रेजरी स्टॉक के तौर पर ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बता दें, यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब भारत सरकार ने बकाया स्पेक्ट्रम फीस के देनदारियों में ढील दी है। इससे टेलीकॉम कंपनी को फिर से पुराने स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा 5 मई को रविंद्र टक्कर वोडाफोन आइडिया के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह कुमार मंगलम बिड़ला लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने से रखें 7 कोस की दूरी! PM ने 1 साल तक गोल्ड खरीदने से बचने की क्यों की अपील

1 महीने में 27% चढ़ा वोडाफोन आइडिया का शेयर (Vodafone Idea Share performance)

आज शुक्रवार को टेलीकॉम कंपनी के शेयर 11.22 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 11.88 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बीते एक महीने में इस टेलीकॉम कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज 2 दो कंपनियों के IPO हो गए हैं ओपन, एक का GMP दिखा रहा 37% का फायदा

1 साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है स्टॉक (Vodafone Idea Stock Return in one year)

बीते 6 महीने में वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 76 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.85 प्रतिशत गिरा है। बता दें, वोडाफोन आइडिया का बीएसई में 52 वीक हाई 12.80 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 62.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.28 लाख करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर वोडाफोन आइडिया के शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,