Brigade Enterprises Ltd will give one bonus share check record date here Bonus Share: 6 साल के बाद कंपनी फिर से दे रही है बोनस शेयर, निवेशकों को मिलेगा 1 फ्री स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

Bonus Share: 6 साल के बाद कंपनी फिर से दे रही है बोनस शेयर, निवेशकों को मिलेगा 1 फ्री स्टॉक

Bonus share news: Brigade Enterprises Ltd ने 6 साल के बाद एक बार फिर से बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बार 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। 

Sat, 9 May 2026 10:20 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Bonus Share: 6 साल के बाद कंपनी फिर से दे रही है बोनस शेयर, निवेशकों को मिलेगा 1 फ्री स्टॉक

Bonus share: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। Brigade Enterprises Ltd ने इससे पहले 2019 में अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। बता दें, लॉन्ग टर्म में इस कंपनी का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। पोजीशनल निवेशकों को 10 साल में 646 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय

बोनस और डिविडेंड दोनों दे रही है कंपनी (Brigade Enterprises dividend news)

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने अभी इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, 6 मई 2026 को कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

आखिरी बार कितना दिया था बोनस शेयर (Brigade Enterprises bonus share)

Brigade Enterprises Ltd के शेयर आखिरी बार 2019 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिला था। बीएसई पर उपलब्ध डाटा के अनुसार कंपनी आखिरी बार 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवशकों एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां करें चेक

शेयरों का प्रदर्शन एक साल में कैसा? (Brigade Enterprises share performance)

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Brigade Enterprises Ltd के शेयर बीएसई में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 758.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 1332.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 615 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 18545 करोड़ रुपये का है। बता दें, बीते दो साल में Brigade Enterprises Ltd के शेयरों का दाम 31 प्रतिशत गिरा है।

तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 43 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 196 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में इस स्टॉक का भाव 646 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 में LIC ने खेला बड़ा दांव, इन कंपनियों पर किया ₹18500 करोड़ का निवेश

सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.12 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 58.88 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,