विजय केडिया ने खरीदे इस कंपनी के 450249 शेयर, रॉकेट सा उड़ा स्टॉक, कर्ज मुक्त है कंपनी
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने क्विक हील टेक्नोलॉजीज के 450289 शेयर खरीदे हैं। केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज के जरिए क्विक हील टेक्नोलॉजीज पर दांव लगाया है।

स्मॉलकैप स्टॉक क्विक हील टेक्नोलॉजीज में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। क्विक हील टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 243.60 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को भी 19 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया और क्विक हील टेक्नोलॉजीज के शेयर 214.25 रुपये पर बंद हुए। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने क्विक हील टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव लगाया है। केडिया ने कंपनी के साढ़े चार लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं।
विजय केडिया ने खरीदे क्विक हील टेक्नोलॉजीज के 450249 शेयर
शेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने क्विक हील टेक्नोलॉजीज (Quick Heal Technologies) पर बड़ा दांव लगाया है। केडिया ने क्विक हील टेक्नोलॉजीज के 450289 शेयर खरीदे हैं। केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए क्विक हील टेक्नोलॉजीज के शेयर खरीदे। विजय केडिया ने 209.13 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर क्विक हील टेक्नोलॉजीज में हिस्सेदारी ली है।
5 दिन में 43% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
क्विक हील टेक्नोलॉजीज (Quick Heal Technologies) के शेयर पिछले 5 दिन में 43 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 5 मई 2026 को 167.60 रुपये पर थे। क्विक हील टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार 11 मई 2026 को इंट्राडे के दौरान 243.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। क्विक हील टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 416 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 125 रुपये है।
क्या करती है कंपनी
क्विक हील टेक्नोलॉजीज (Quick Heal Technologies) देश की प्रमुख आईटी सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कंपनियों में से एक है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स मल्टीपल डिवाइसेज और प्लेटफॉर्म्स पर साइबर सिक्योरिटी मैनेजमेंट को आसान बनाते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने Antifraud.AI भी लॉन्च किया है, जिसे कंपनी भारत का पहला फ्रॉड-प्रिवेंशन सॉल्यूशन बता रही है। कंपनी का यह टूल वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ रहे खतरे से निपटने में मदद करता है। परंपरागत एंटीवायरस प्रॉडक्ट्स से अलग Antifraud.AI ट्रांजैक्शन बिहेवियर पर फोकस करता है और रियल-टाइम फ्रॉड इंडीकेटर्स को पहचानने में मदद करता है।
कर्ज मुक्त है कंपनी
क्विक हील टेक्नोलॉजीज वर्चुअली कर्ज-मुक्त कंपनी है। 31 मार्च 2025 तक क्विक हील टेक्नोलॉजीज ने अपनी कंसॉलिडेटेड बैलेंस शीट में कोई बारोइंग रिपोर्ट नहीं की है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, क्विक हील टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर की हिस्सेदारी 71.50 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 28.50 पर्सेंट है।




साइन इन